GSFC कंपनी की दीवार के विरोध में पब्लिक, पुलिस से हुई झड़प, देखिए वीडियो

जामनगर। गुजरात में जामनगर के सिक्का गांव में जीएसएफसी कंपनी द्वारा बनाई जा रही दीवार की वजह से विवाद शुरू हो गया। दीवार का गांववाले विरोध करने लगे। वहीं, कंपनी अपने कर्मचारियों से काम कराती रही जिससे गांववाले और गुस्सा हो गए और भीड़ एकत्रित होकर निर्माण कार्य रुकवाने लगी। जिसके बाद कंपनी के मालिकों ने पुलिस बुला ली। गांववाले पुलिस को देखकर भी दीवार के काम का विरोध करते रहे।

Jamnagar: GSFC dispute with villagers, police caught more than 50 peoples after clash

पुलिस से गांववालों की झड़पें हुईं। जिसमें तीन पुलिसकर्मी और जामनगर प्रांत अधिकारी जख्मी हो गए। उन घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। बाद में लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

संवादादाता के अनुसार, जीएसएफसी द्वारा नए प्लांट के लिए पालिका की मंजूरी से दीवार बनाने का काम शुरू किया गया। गांववालों का कहना है कि इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है। अगर ऐसे दीवार बनी तो गांव से पानी का निकास ही बंद हो जाएगा। इस मामले में पुलिस पर आरोप यह हैं कि गांववालों पर लाठीचार्ज किया गया। जबकि, पुलिस इस बात से साफ इन्कार कर रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रामीणों को कैसे घसीट-घसीटकर हिरासत में लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+