गुजरात में पकड़ी गई कोख की कातिल, दिनभर में 40 महिलाओं का करती थी भ्रूण परीक्षण

Gujarat News, राजकोट। शहर के कोठारिया रॉड हुडको क्वार्टर स्थित फ़ोरम क्लीनिक में पुलिस की रेड पड़ी। यहां गैरकानूनी तरीके से भ्रूण परीक्षण और गर्भपात करने वाली गैंग पकड़ी गई। इस गैंग की सदस्य थी एक महिला तबीब हिना पटेल, जो यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं का चेकअप करती थी। सूचना मिलने पर मंगलवार शाम उसे गर्भपात करते रंगेहाथों पकड़ा गया। क्लीनिक से भ्रूण परीक्षण, गर्भपात कराने वाला सामान भी जब्त किया गया।

Sex determination test racket busted in gujarat, woman arrested

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच के दस्ते ने अपनी ही एक महिला कॉन्स्टेबल को शाम 7:30 बजे एक गर्भवती महिला के तौर पार चेकअप के लिए उस क्लीनिक में भेजा। वहां जाकर महिला कॉन्स्टेबल ने खुद को प्रेग्नेंट बताया। इस पर हिना पटेल ने उन्हें रुपये 30 हजार रुपए चार्ज बताकर अपना काम शुरू कर दिया। तभी महिला कॉन्स्टेबल ने तुरंत क्राइम ब्रांच के दस्ते को जानकारी दी। जिसके बाद पीआई हितेश गढ़वी समेत कई सिपाही क्लीनिक पहुंच गए।

पुलिस को आता देख तबीब हिना पटेल ने तुरंत भ्रूण को फ्लश कर गटर में बहा दिया। इसके बाद भ्रूण परीक्षण से साफ इन्कार करने लगी। हालांकि, साथ में बैठी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने जब पोल खोली तो अपना गुनाह का कुबूल कर लिया। पुलिस ने उससे गर्भपात के उपकरण बरामद किए। साथ ही टेबलेट के साथ वाईफाई से कनेक्ट होने वाली मॉडर्न सोनोग्राफी मशीन भी मिली। जिसके बाद पुलिस ने हैल्थ डिपार्टमेंट को भी खबर दी।

हैल्थ अधिकारी डॉ. हीरेन विसाणी की शिकायत के आधार पर हिना पटेल के विरुद्ध गर्भपात, गर्भ परीक्षण और गैरकानूनी सोनोग्राफी रखने का गुनाह दर्ज किया गया। उसे पकड़कर ले जाया गया। बताया जाता है कि हिना होमियोपैथिक एक्सपर्ट होने के बावजूद पिछले 10 सालों से गैरकानूनी गर्भपात का काम कर रही थी। रोजाना करीब 40 महिलाएं उसके ​क्लीनिक में भ्रूण परीक्षण कराने आती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+