पीएम मोदी की क्लीन विक्टरी की खुशी में गुजरात में बांटी फ्री CNG, ऑटो से घिर गया पेट्रोल पंप
Rajkot news, राजकोट। लोकसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। जिसके चलते देशभर के भाजपा समर्थकों में उत्सव का माहौल छाया है। ऐसे में राजकोट के रामापीर चौकड़ी क्षेत्र में पेट्रोल और सीएनजी गेस का पंप चलाने वाले पेट्रोलपंप एसोसिएशन के प्रमुख गोपालभाई चुडासमा द्वारा आज दिनभर गरीब ऑटो रिक्शा चालकों को निशुल्क गेस वितरण कर मोदी की जीत का अनूठा जश्न मनाया जा रहा है।

गोपालभाई चुडासमा का मानना है कि मोदी की जीत पूरे देश की जीत है। और मोदी की इस प्रचंड जीत से देश में विकासकार्यों को और रफ्तार मिलेगी। जिसके चलते यह 'क्लीन विक्टरी, ग्रीन विक्टरी' अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत दिनभर ऑटोरिक्शा चालकों को निःशुल्क गेस वितरण किया जा रहा है। उनका मानना है कि तकरीबन 2000 से 3000 गरीब रिक्शा चालकों को इस अवसर का फायदा मिला।

भाजपा के मोहन कुंडारिया ने तोड़ा 1998 का रिकॉर्ड
बता दें कि राजकोट में भाजपा के उमीदवार मोहनभाई कुंडारिया ने 1998 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1998 में भाजपा के वल्लभ कथीरिया को 3,54,996 वोटों की बढ़त मिली थी। रुझानों के बाद मोहन कुंडारिया ने 3,68,407 वोटों की बढ़त हासिल की। हालांकि कोंग्रेस उम्मीदवार ललित कगथरा के बेटे की हाल ही में हुई मौत के कारण भाजपा द्वारा जीत का कोई जश्न नहीं मनाने की घोषणा की गई है। जिसके चलते स्थानिक लोग अलग-अलग तरीके से उत्सव मनाने में लग गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications