इंसानियत शर्मसार: 4 दिन की मासूम को छुरा मारकर फेंक दिया, मुंह में दबाकर निकला कुत्ता

राजकोट. गुजरात में राजकोट के ठेबचडा गांव के पास किसी ने 4 दिन की मासूम को छुरा मारकर फेंक दिया। जिसे एक कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था, तभी क्रिकेट खेलते बच्चों की नजर पड़ी। बच्चों ने बिना देर किए तुरंत कुत्ते को पत्थर फेंककर मारे। जिससे कुत्ता उस बच्ची को छोड़कर चला गया। बाद में विपुल रैयाणी नामक युवक ने फोन कर एंबुलेंस-108 को सूचना दी। फिर, एंबुलेंस से उस बच्ची को राजकोट के टी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बच्ची को किसी ने छुरा मारकर फेंक दिया

बच्ची को किसी ने छुरा मारकर फेंक दिया

संवाददाता के अनुसार, घटना बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की है, जब लगभग 20 लड़के क्रिकेट खेलकर जा रहे थे, तभी उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने नजरें दौड़ाई तो देखा कि एक कुत्ता बच्ची को मुंह में लेकर जा रहा था। उस बच्ची को किसी ने छुरा मारकर फेंक दिया था। वह गंभीर रूप से घायल थी।

डॉक्टरों ने बताया- शरीर पर 15 से 20 घाव

डॉक्टरों ने बताया- शरीर पर 15 से 20 घाव

डॉक्टरों का कहना है कि, बच्ची को कुत्ते से बचाकर अस्पताल भिजवाने वाले युवकों ने अच्छा काम किया। बहरहाल, वह बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीडियाट्रिक सर्जन जयदीप गणात्रा ने बताया कि बच्ची को धारदार हथियार के 15 से 20 घाव आए हैं और उसका इलाज चल रहा है।

बेबी कवर में ढंककर इलाज शुरू किया गया

बेबी कवर में ढंककर इलाज शुरू किया गया

बच्ची के बगल और पीठ के हिस्से पर जो घाव के निशान थे वह छुरे के थे। बच्ची के मुंह में धूल भी भरी हुई थी, जिसे साफ किया गया और फिर बेबी कवर में ढंककर इलाज शुरू किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+