VIDEO: गुजरात में 'पधारो' रेस्टारेंट में धधक उठी आग, जान बचाकर भागे कर्मचारी और ग्राहक
Gujarat News, जूनागढ़। जेतपुर शहर के जूनागढ़ हाईवे पर तत्काल चौकड़ी स्थित 'पधारो' रेस्टोरेंट में आग भड़क उठी। सोमवार दोपहर को घटे इस अग्निकांड से वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहको में भगदड़ मच गई। आग ने बांस की लकड़ियों से किए गए डेकोरेशन को तबाह कर दिया। अंदर मौजूद सामान धू-धू कर जलने लगा।

जिसके बाद सूचना पर जेतपुर और जूनागढ से फायर बिग्रेड पहुंची। जिनके जरिए पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हो गया। यह आग बहुत भयानक थी, हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। रेस्टोरेंट के मालिक ने लाखों का नुकसान होने की बात कही है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी। हाईवे स्थित इस रेस्टोरेंट में जेतपुर और जूनागढ़ समेत ट्रैवल करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। आग लगने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications