गुजरात: दो कारों की भीषण टक्कर में दर्दनाक हादसा, जवान समेत 3 की मौत
Gujarat News, जामनगर। गुजरात में जामनगर के पास ध्रोल के लैयारा गांव में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक (स्टेट रिजर्व पुलिस) एसआरपी जवान शामिल है, वहीं घायलों की हालात भी गंभीर है।

ऐसे हुआ भयंकर हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह तब हुआ जब एक कार जामनगर से सुरेंद्रनगर जा रही थी। दूसरी ओर लैयारा गांव के पास राजकोट की ओर से आ रही कार अचानक डिवाइडर से कूदकर पहली के सामने आ गई। जहां दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। एक कार के चिथड़े उड़ गए थे और दूसरे डिवाइडर कूदकर आई कार पास के गढ्ढे में पलट गई।

हादसे में राजकोट के राजेन्द्रसिंह गोहिल, जामनगर के जयेश रबारी और वढवाण के महेश भाड़का की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भीखाभाई बाँभवा और किरणभाई रबारी दोनों गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस और एंबुलेंस ने उन्हें क्षतिग्रस्त कारों से निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया और घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। ध्रोल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications