सरकारी नौकरी के झांसे देकर 75 लाख ठगे, फिर 5 गर्लफ्रेंड्स पर यूं उड़ाई रकम- VIDEO

राजकोट। यहां डाकघर के एक कर्मचारी ने सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने 50 से ज्यादा लोगों को ठग लिया। उनसे मिली 75 लाख रुपए की रकम को उसने अपनी पांच गर्लफ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती में खर्च किया। राजकोट क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा तो पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

दीपक मूंगाभाई भट्ट बहुत बड़ा ठग निकला

दीपक मूंगाभाई भट्ट बहुत बड़ा ठग निकला

संवाददाता ने बताया कि, जूनागढ़ के झंझराड़ा का रहने वाला दीपक मुंगाभाई भट्ट बहुत बड़ा ठग साबित हुआ। वह मेंदरडा में दात्राणा पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी करता। जहां उसने जूनागढ़ और राजकोट के 50 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और करीब 75 लाख रुपए ठग लिए। उस रकम से उसने खूब ऐश की। यहां तक कि, मुंबई के डांस बार में भी रुपए उड़ाए।

नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को निशाना बनाता

नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को निशाना बनाता

मुगाभाई भट्ट ने गिरफ्त में आने के बाद कुबूला कि वह सौराष्ट्र में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को निशाना बनाता था। वह डाक विभाग में स्थायी नौकरी देकर दिलाने की बात कहता था। मीठी-मीठी बातें करके वह लोगों का विश्वास हासिल कर लेता था और पैसे हड़प लेता था। काफी समय बाद भी नौकरी का लेटर नहीं मिलने पर जब कोई शोर मचाता तो उसे आधी रकम लौटाकर समझा लेता था।

उसके जीजा ने बताई फिर हकीकत

उसके जीजा ने बताई फिर हकीकत

इसी तरह एक पूजा किरणभाई भालोडिया नामक महिला भी उसके झांसे में आ गई। उसने खुद की व अपने भाई की नौकरी के लिए 6 लाख रुपये दे दिए। मगर, महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर उसने दीपक के संबंधियों से पूछताछ की। जिसमें खुद दीपक के साले ने बताया कि, उसका जीजा धोखेबाज आदमी है। नौकरी दिलाना उसके बस की बात नहीं है वो तो लोगों को ठगता है।

वेष बदलकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

वेष बदलकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

पूजा ने अपने भाई के साथ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया और पुलिस को सूचित कर ​​दिया। फिर जब दीपक पीड़ित के घर पैसे लेने आया, तो पुलिस ने सामान्य नागरिक की तरह अपनी वेशभूषा करके रंगे हाथों दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

उसके ठिकाने से ये सब सामान मिला

दीपक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके ठिकाने से नौकरी के इच्छुक लोगों के असली एवं जिरॉक्स डॉक्युमेंट, पासपोर्ट साइज फोटोज एवं अन्य चीजें बरामद कीं। वह पोस्ट डिपार्टमेंट के लेटर पेड पर डमी ऑर्डर इत्यादि का भी बंदोबस्त किए हुए थे। पुलिस ने एक लाख की नकदी भी जब्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+