7 साल की बेटी के जख्म देख मां रह गई सन्न, अधेड़ की करतूत का हुआ खुलासा

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के एक गांव में 50 साल के शख्स ने 7 साल की बच्ची का मॉलेस्टेशन किया। बच्ची को चॉकलेट देकर उसके कपड़े फाड़े और प्राईवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी की। बच्ची चीखी-चिल्लाई तो छोड़ा। जिसके बाद वह डरी सहमी मां के पास पहुंची। जहां मां उसकी हालात देखकर दंग रह गई। जिसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वारदात के दूसरे दिन चला मां को पता

वारदात के दूसरे दिन चला मां को पता

जानकारी के अनुसार, कोटडासांगाणी ( कोटडा संगनी/Kotda Sangani Tehsil) थाना क्षेत्र में एक बच्ची स्कूल में ब्रेक होने के कारण घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे रमेश देवजी वाघेला नाम का अधेड़ मिला। रमेश ने उसे चिप्स (वेफर्स) का लालच दिया और पकड़ लिया। आरोप हैं कि रमेश ने उसके कपड़े फाड़े और फिर प्राईवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया। बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी तब छोड़ा।

मां ने बच्ची के पिता को बताईं सारी बातें

मां ने बच्ची के पिता को बताईं सारी बातें

इस वारदात के दूसरे दिन बच्ची को मां उसके फटे कपड़े देखकर पता चला।पूछे जाने पर बच्ची ने रोते हुए सारी हकीकत बताई। तब उक्त अधेड़ के कुकुर्मों के बारे में सुन मां के होश उड़ गए। मां ने अपनी पीड़ित बच्ची की पीठ पर भी घाव के निशान देखे। जिसके बाद उसके पिता को सारी बातें बताईं।

आरोपी की तलाश शुरू

आरोपी की तलाश शुरू

पिता ने फौरान कोटडासांगाणी पुलिस थाने में आरोपी रमेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+