फ्लैट किराए पर देने के बहाने बंगाली महिला घर बुलाई, 2 दिन तक बंधक बना रेप करता रहा हत्यारोपी

राजकोट. गुजरात में राजकोट के मनहर प्लाट-2 में पावन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। मूल रूप से बंगाल की रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, पति से विवाद के चलते वह दो साल से अलग रह रही थी। डेढ़ महीने पहले ही वह राजकोट आई, जहां गांधीग्राम में प्रिया नाम की महिला के मकान में किराए पर रहने लगी। प्रिया ने उसका अपने धर्म भाई योगेश से परिचय करवाया। योगेश ने उसे फ्लैट किराए पर दिलाने का लालच देकर अपने घर बुला लिया।

28 years old bengali woman physically harassed by man at flat for two days

वह योगेश के फ्लैट में गई तो योगेश ने ड्रिंक कराया। उस ड्रिंक में नशीला पेय था। ऐसे में वह आसानी से उसके चंगुल में फंस गई। पीड़ित महिला के आरोप हैं कि, योगेश ने दो दिनों तक उसे अपने कमरे में बंधक बना रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से निकली और मयंक भाई नामक शख्स की दुकान में छिपी। मयंक को उसने बताया कि योगेश नाम के व्यक्ति ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। मयंक एवं अन्य लोगों ने पीड़िता के बारे में पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बलात्कार के आरोपी योगेश और उसकी मुंहबोली बहन प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि योगेश पहले भी जेल जा चुका है। किसी को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में योगेश को जेल की सजा हुई थी, हालांकि, दो महीने पहले वह जेल से बाहर आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+