पिता के नाजायज संबंधों की सजा दे दी गई मासूम को, मौसा ने अगवा कर मारा और जला दी लाश

Gujarat News in Hindi, मोरबी। यहां दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पानेली गांव में एक व्यक्ति को नाजायज संबंधों का सिखाने के लिए उसके मासूम बच्चे को अगवाकर मार डाला गया। किसी को पता नहीं चल पाए, इसलिए हत्यारे ने उस मासूम की लाश को जला भी दिया। यह वारदात बीते रविवार को ही अंजाम दी गई थी, पुलिस ने तेजी से जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

11 year-old-boy killed by Uncle in case of illegal relation

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जो मासूम मार दिया गया, उसकी उम्र महज 11 साल थी। हत्यारे की पहचान हार्दिक चावड़ा के रूप में हुई है। हार्दिक चावड़ा रिश्ते में इस बच्चे का मौसा लगता था। यानी, बच्चे के पिता अशोकभाई का साढ़ू था। गिरफ्त में आने पर हार्दिक चावड़ा ने बताया कि उस बच्चे के पिता यानी मेरे साढ़ू ने मेरी बीवी फंसा ली थी। दोनों के बीच अवैध रिश्ते का पता चलने पर मैंने अशोकभाई को सबक सिखाने की ठानी।

इसके लिए अशोकभाई के 11 वर्षीय हितेश को अगवा किया और फिर गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश को भी जला दिया था। इस कांड के बाद अशोकभाई ने पुलिस में अपने बेटे का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई। और अपने साढु हार्दिक चावड़ा पर अपहरण की आशंका जताई थी। जिसके चलते पुलिस ने हार्दिक को दबोचा। पूछताछ में उसने हार्दिक ने जो खुलासा किया, उसे सुन लोग सन्न रह गए।

हार्दिक ने बताया कि उसने बच्चे को वजेपर क्षेत्र से उठाया था और धुनडा-सजनपर रोड पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर मामला दबाने के लिए उसकी लाश को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। हार्दिक की कैफियत पर पुलिस उसकी बताई जगह पर पहुंची। जहां पुलिस को अपहृत मासुम का जला हुआ मृतदेह मिला था। उस मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पढ़ें: संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया वह और कर ली दूसरी से सगाई, आहत युवती ने एसिड पीकर त्याग दिए प्राण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+