Youtuber एल्विश यादव की कोटा पुलिस ने रोकी कार, पूछताछ के बाद छोड़ा

शनिवार को यूट्यूबर (Youtuber) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को राजस्थान की कोटा पुलिस ने गाड़ी रोकी और उनसे पूछताछ की। हालांकि नो‍एडा पुलिस से मिली जानकारी के बाद उन्‍हें पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एल्विश के बारे में सूचना थी कि नोएडा में केस दर्ज है लेकिन जब नोएडा पुलिस ने बताया कि एलविश अभी आरोपी नहीं है, इसलिए उन्‍हें 20 मिनट की पूछताछ के बार छोड़ दिया गया।

YouTuber Elvish Yadav

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश भर में चुनाव आचार संहिता लगी हुई । जिसके चलते एल्विश यादव की गाड़ी की सामान्य चेकिंग की गई। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव प्रचार और चुनाव के दौरान कोई धांधली ना हो इसके लिए चुनाव आयोग सख्‍ती बरत है।गौरतलब है कि यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में जहर सप्‍लाई करने का इसी सप्‍ताह आरोप लगा है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

नो‍एडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप का जहर सलाई करने के मामले में अब तक छह लोगों कि खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के नाम भी केस दर्ज किया गया है। एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद नोएडा पुलिस यूट्यूबर यादव को ढूढ़ रही है।

नोएडा के सेफरन वेडिंग विला में बीते गुरुवार को आयोजित की गई रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की सप्‍लाई करने वाले एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा था।

वन विभाग की और नोएडा पुलिस ने अपने संयुक्‍त सर्च ऑपरेशन में इस गैंग में शामिल छह तस्‍करों के पास से पांच कोबरा, 1 अजगर सांप, 2 दो मुंहे सांप, 1 लाल सांप पकड़ाी था। इन तस्‍करों के पास एक बोलत में 25 एमएल सांप का जहर भी पुलिस ने बरामद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+