श्रीगंगानगर में कचौरी ने करवा दी युवक की हत्या, दो के बीच हो रहे झगड़े में तीसरा ही कर गया मर्डर
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर सूरतगढ़ शहर के मुख्य बाजार में सुबह 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ के वार्ड 20 निवासी 25 वर्षीय भीम कालवा अपने दो अन्य साथियों के साथ सुभाष चौक के नजदीक नमकीन की एक दुकान पर कचौरी खाने गया था।

दुकानदार के साथ भीम की कचौरी के दाम को लेकर बहस हो गई तो नमकीन दुकानदार ने उसे रुपए वापस देते हुए कचौरी देने से ही मना कर दिया। इस बीच पड़ोसी मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले एक युवक ने विवाद के बीच में पड़ते हुए भीम कालवा के सिर में डंडे से वार कर दिया।
इससे भीम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने घायल भीम को राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर मृतक के वार्डवासी पार्षद सहित अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पाकर पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, सिटी पुलिस ने मामले को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली। दोपहर बाद मामला दर्ज होने के बाद मृतक के शव पोस्टमार्टम हुआ।












Click it and Unblock the Notifications