Rajasthan News: सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान

Rajasthan Third Grade Teacher Recruitment: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज ऐलान कर संकल्प पत्र का वादा पूरा कर दिया।

राजस्थान सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती में महिला आरक्षण की सीमा को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है।

women-will-get-50-percent-reservation-in-third-class-teacher-recruitment-in-rajasthan

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। राज्य में महिला सशक्तीकरण की दिशा में इसे एक बड़ा फैसला बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसके साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पार्टी के संकल्प-पत्र में किए गए एक और महत्वपूर्ण वादे को पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय से राज्य में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

वर्तमान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने इस आरक्षण की सीमा को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। इसके लिए राजस्थान के पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।

राजस्थान में लगभग 2.5 लाख (ढाई लाख) तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के पद हैं। ये शिक्षक कक्षा 5वीं तक की क्लास के छात्रों को पढ़ा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले वर्ष नवंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था। इसका नाम आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 रखा गया था। इस संकल्प पत्र में विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई वादे किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+