हनुमानगढ़ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी महिला, बोलीं-विद्युत निगम के JEN ने दिया धोखा
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिला ने विद्युत निगम के जेईएन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में विद्युत वितरण निगम के अभियंता पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला के साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और फिर धोखा देने के आरोप उस महिला ने लगाए हैं, जो हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि विद्यत विभाग के जेईएन रामगोपाल शर्मा ने उसे शादी का झांसा दिया। वह उसके साथ कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाता रहा और अब उसका मन भर गया तो वह उसे छोड़ रहा है।
हनुमानगढ़ डीएसपी नीलम चौधरी के अनुसार पीड़िता चाहती है कि आरोपी जेईएन को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वह यह भी कह रही है कि अगर आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा तो उसके परिजनों को गिरफ्तार करो। पुलिस ने पीड़िता से समझाइश की है, जो उसे न्याय दिलाने में पुलिस उसकी हर संभव मदद करेगी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी जेईएन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमों आरोपी की तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश भी दे रही है। रेप के आरोप का यह मामला सामने के बाद से ही जेईएन का मोबाइल बंद आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल भी पहुंचे।
पीड़िता का यह भी कहना है कि उसने जेईएन के खिलाफ एक माह पहले मामला दर्ज करवाया था। पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई है। जेईएन के साथ रहने की वजह से परिजनों ने भी मुंह मोड़ लिया। अब कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए उसे मजबूर होकर कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications