चूरू : आधी रात को पति ने पार की हैवानियत की सारी हदें, सुबह छत पर इस हाल में मिली पत्नी

चूरू, 26 मई। चूरू के दूधवाखारा थानार्न्तगत गांव लादड़िया में पति ने चरित्र पर शक के चलते 32 वर्षीय पत्नी की गंडासी से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी।

धारदार हथियार से 2-3 वार किए

धारदार हथियार से 2-3 वार किए

दूधवाखारा पुलिस को मृतका मुकेश का शव घर की छत पर लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से 2-3 वार किए हुए थे। सूचना मिलने पर सीओ व एएसपी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति अमीलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पति, जेठ, जेठानी व गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज

पति, जेठ, जेठानी व गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज

मृतका के शव का दूधवाखारा सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष के हवाले कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या का माना जा रहा है। पीहर पक्ष ने पति अमीलाल, जेठ महेन्द्र, जेठानी व गिरधारी नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शादी 15 साल पहले अमीलाल के साथ हुई

शादी 15 साल पहले अमीलाल के साथ हुई

पुलिस के अनुसार राजगढ़ के गांव गागड़वास निवासी मृतका के पिता शिवलाल मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी मुकेश की शादी 15 साल पहले लादडिया गांव के अमीलाल के साथ हुई थी।

आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था

आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था

अमीलाल उसकी बेटी के साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था। इस वजह से उसकी बेटी मुकेश 2 महीने से पीहर आई हुई थी। 23 मई को वह अपने ससुराल लादडिया आई थी। आज 25 मई को सुबह 7:00 बजे के करीब मुकेश की परिवार में बहन सुनीता ने सूचना दी कि रात को मुकेश को उसके पति अमीलाल ने कुल्हाड़ी से मार पीट कर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+