Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर क्यों कर रहे संस्कृत का प्रचार, जानिए आखिर क्या है इसका महत्व ?

Rajasthan Education Minister News: प्रदेश की भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पिछले कुछ दिनों से संस्कृत भाषा को जन-जन पहुंचाने के लिए अनूठे तरीके प्रचार- प्रसार में जुटे हुए नजर आ रहे है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज नीमकाथाना जिले के एक गांव में संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित जिर्णोद्धार भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है।

दरअसल नीमकाथाना जिले में स्थित नरसिंहपुरी गांव में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में आज बुधवार को नवनिर्मित जीर्णोद्धार भवन का लोकार्पण किया। करीब 58 लाख रुपए की लागत से विद्यालय के इस भवन परिसर का जीर्णोद्धार किया गया है।

why-is-rajasthan-education-minister-madan-dilawar-promoting-sanskrit-know-its-importance

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है। हमें संस्कृत को बढ़ावा देने के सभी प्रयास करने होंगे।

मंत्री दिलावर ने कहा कि आज आधुनिक काल में जो हम विज्ञान के चमत्कार देख रहे हैं। इन सब का शोध संस्कृत भाषा के प्राचीन ग्रंथों में छिपा हुआ है, आवश्यकता उन पर अनुसंधान करने की है।

मंत्री दिलावर ने उदाहरण देते हुए कहा कि महाभारत के युद्ध में ऐसा वर्णन मिलता है कि संजय दूर बैठे धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल बता रहे थे। अब यह कोई जादू नहीं था अपितु यह विज्ञान है। उस समय भी ऐसी कोई तकनीक रही होगी जिससे यह संभव हुआ। इन सब तकनीक का रहस्य हमारे प्राचीन ग्रंथो में प्रकाशित है जो संस्कृत में ही लिपिबद्ध है।

मंत्री दिलावर ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी आज आई.ए.एस. , आईपीएस तथा अन्य बड़े-बड़े पदों पर सुशोभित हो रहे हैं।

उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि संस्कृत भाषा को अपने करियर के रूप में अपनाए। आज संस्कृत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत हो गई है। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+