मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब अल सुबह मॉर्निंग वॉक करने पहुंच गए जवाहर सर्किल,देखिए फिर क्या हुआ?

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सादगी इन दिनों राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। आज एक बार फिर सीएम भजनलाल अल सुबह ही मार्निंग वॉक करने जवाहर सर्किल पहुंच गए।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर मार्निंग वॉक पर जवाहर सर्किल में आए आमजन चौंक गए। सीएम ने एक व्यक्ति की तरह सभी से मुलाकात की।

when-chief-minister-bhajanlal-sharma-reached-jawahar-circle-early-in-the-morning-for-his-morning-wal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर अपने सादगी पूर्ण व्यवहार के चलते चर्चाओं में बने है। भजन लाल शर्मा सुबह अचानक जवाहर सर्किल पहुंचे और आमजन के बीच वॉक करने लगे।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर वॉक कर रहे लोग भी अचंभित रह गए, लेकिन सीएम भजन लाल शर्मा ने सभी से एक साधारण व्यक्ति की तरह मुलाकात की।

आपकों बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा आम और साधारण लोगों के बीच इस तरह से सुबह-सुबह वॉक करते हुए नजर आए है।

इससे पहले भी सीएम भजनलाल मानसरोवर सिटी पार्क में कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह वॉक करने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने वॉक कर रहे लोगों से मुलाकात भी की थी।

प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा स्वास्थ्य और फिट रहने के प्रति गंभीर है। इस तरह से सार्वजनिक पार्क में वॉक करके आमजन को भी स्वास्थ्य के प्रति संदेश देते रहते हैं।

सीएम का कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मुवमेंट को बढ़ावा देने के लिए भी है। बिते दिन जहां देर तक बजट और अन्य बैठकों को लेकर व्यस्त थे वहीं आज अल सुबह फिर मॉर्निंग वॉक पर पहुंचने से आमजन के साथ ब्यूरोक्रेसी और राजनेताओं में भी खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज भी जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मॉर्निंग वॉक पर जवाहर सर्किल पहुंचे तो आमजन से सादगी के मुलाकात की और सेल्फी भी खिंचवाई। लोगों में मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी नजर आई।

मंदिर दर्शन के साथ चाय पर की चर्चा

आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए मैराथन में भी लगातार शामिल होकर युवाओं को मोटिवेट कर रहे हैं। जवाहर सर्किल पर अपनी वॉक शुरू करने से पहले वहां स्थित मंदिर में उन्होंने दर्शन किए और उसके बाद अपनी को वॉक को शुरू किया।

हालांकि सीएम भजन लाल शर्मा के साथ इस दौरान मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ भी दिखाई दिए। दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चाय की चुस्की का आनंद लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+