राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather News: प्रदेश में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, कोटा, भरतपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में गर्मी के वजह से लोगों की हालत खराब है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है।

western-disturbance-will-be-active-again-rain-alert-in-many-districts-including-kota-bharatpur

प्रदेश में गर्मी के वजह से लोगों की हालत खराब है.तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है.प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवागमन देखा जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी देखी जा रही है.बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोटा और भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तथा शेष भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे (सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया.सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.जिसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की सम्भावना विभाग ने जताई है।

मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसे तापमान में गिरावट दर्ज कि जाएगी।

प्रदेश में इस वक्त एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है.जिसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। कल यानी 29 अप्रैल को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दिया है। जिसका असर साफ-साफ प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं सर्वाधिक बारिश लूणकरणसर, बीकानेर में 4 mm दर्ज हुई है।

प्रदेश में जहां मई भिषण गर्मी को लेकर चेतावनी रहती है,तो वहीं इस बार बारिश को लेकर अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+