Weather Updates: राजस्थान में मूसलाधार बारिश के आसार, अलर्ट जारी, जोधपुर में स्कूल बंद
जयपुर, 26 जुलाई। इस वक्त पूरे देश में मानसून की बारिश हो रही है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राज्य में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां पर अगले चार दिनों तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि आज जयपुर, जोधपुर, अजमेर और हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है, जिसमें जोधपुर में अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं, इसलिए यहां पर आज स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

राज्य में 35.4 फीसदी बारिश हो चुकी है
आपको बता दें कि बीते एक हप्ते से राजस्थान के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते अभी तक यहां पर 35.4 फीसदी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो कि सामान्य से ज्यादा ही है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने यहां पर भी अलर्ट जारी किया
केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि आज एमपी, गुजरात , महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने यहां पर भी अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के आसार
तो वहीं मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित में भी अब बारिश का दौर शुरू होगा तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार हैं।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़,कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications