जोधपुर में भीषण गर्मी के बाद ईंद्रदेव ने बरसाई रहमत की बारिश...देखिए आगे क्या है मौसम का अपडेट

Rajasthan News: राजस्थान में आज सुबह से ही सूर्य देव का रोद्र रूप तेज धूप और लू के साथ दिनभर नजर आया। सूर्य नगरी जोधपुर में करीब 43 डिग्री तापमान ने जमकर झुलसाया लेकिन शाम होते ही आसमान से राहत की बूंदे बरस गई।

जोधपुर सूर्यनगरी में भी गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान इस सीजन में दूसरी बार 43 डिग्री दर्ज किया गया। तेज चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

weather-changed-in-jodhpur-rajasthan-heavy-rain-in-many-places-including-luni-late-evening

सुबह से ही तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़के पूरी तरह खाली रही। तो कई वाहनचालक ख़ुद को गर्मी से बचते हुए चेहरे पर रूमाल तो लू से बचने के लिए छाता लेकर निकला।

दोपहर डेढ़ बजे तक तेज धूप के बाद अचानक ने जोधपुर के लूणी में मौसम का मिजाज बदला और घने बादल छा गए। दोपहर 2 बजे अचानक यह लूणी में आसमान से ईंद्रदेव ने राहत बरसना शुरू कर दी। झमाझम बारिश थोड़ी ही देर में तेज बारिश में बदल गई। इसके साथ ही लूणी के आस पास के क्षेत्र में भी बादल छाए है। वही जोधपुर शहर में कई जगहों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग की माने तो जोधपुर में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ता रहेगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक जोधपुर का तापमान में 43 से 45 डिग्री तक रहने वाला और गर्म लू चलेगी।

हालांकि चिकित्सा विभाग के साथ जिला प्रशासन भी लू और तेज धूप से बचने की गाइड लाइन जारी कर चुका है। आमजन से तेज धूम में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। वहीं लगातार बढ़ते तापमान की वजह से स्थानीय नगर निकाय भी सड़कों पर पानी डाल कर तापमान को सामान्य करने की कवायद कर रही है।

प्रदेश के मुख्य सचिव ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी जारी किए है। ताकि गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों से आमनज को राहत दी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+