राजस्थान में तसीलदार को गुस्सा आया तो कुर्सी से उछलकर टेबल पर जा चढ़े, देखें VIRAL VIDEO
भीलवाड़ा, 30 अक्टूबर। राजस्थान के भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड के गांव कुचलवाड़ा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जहाजपुर तहसीलदार मुकुन्द सिंह का है।

दरअसल, गांव कुचलवाड़ा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत समस्या समाधान शिविर लगाया गया था। शिविर में खेमराज मीणा अपने पोते का जन्म प्रमाण पत्र बनाने आया। किसी बात को लेकर शिविर प्रभारी तहसीलदार मुकुन्द सिंह इतने खफा हो गए कि कुर्सी से छलांग लगा दी और टेबल पर आ बैठे।
मीडिया से बातचीत खेमराज मीणा ने बताया कि उसका बेटा बैंक में नौकरी करता है। 2019 में पोता हुआ था। पोते का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वे शिविर गए थे। आवेदन फार्म में फोटो चिपकाने को तहसीलदार से कहासुनी हो गई।
छोटी सी बात तहसीलदार आग-बबूला हो गये और फरियादी को मारने के लिए कुर्सी पर बैठे बैठे ही छलांग लगा दी। बाद में फरियादी वहां से चला गया तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस भी भेज दी।
हनुमान नगर थाने के हैडकांस्टेबल दावरका प्रसाद के अनुसार तहसीलदार मुकुन्द सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति शराब पीकर शिविर में उत्पात मचा रहा है। आरोपी के परिवार में गमी होने के बात सामने आने से उसने सुबह आने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications