Rajasthan News: जोधपुर में पानी संकट से जूझते युवक ने कर दिया यह कारनामा,वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Jodhpur News:राजस्थानभर में इन दिनों लगातार नौतपा का भारी असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 50 के करीब पहुंच गया है। जिसके साथ पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।
प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भीषण गर्मी के चलते लोग पानी संकड़ से जूझ रहे है। जोधपुर में भी पानी संकट इतना गहरा गया है कि लोग दूर दराज से पानी लाने को मजबूर है।

पानी के संकट के बीच ही जोधपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हो सकता है कि आपकी हंसी ना रूक पाए। क्योंकि अब तक आपने चोरी से जुड़ी खबरे देखी होगी लेकिन जोधपुर में पानी से जूझते लोग अब पानी के कैंपर को ही चुरा रहे है।
Recommended Video
भीषण गर्मी को देखते हुए जहां कई लोगों की ओर से पीने के पानी और छांव की नि:शुल्क व्यवस्थाएं की जा रही है। सरकार और सरकारी मशीनरी भी लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है।
दूसरी तरफ कुछ लोग पानी के कैंपर तक चुरा रहे हैं। दुकानों के बाहर रखे पानी के कैंपर चुराने की घटनाओं को सामान्य लोगों को हैरत में डाल दिया है।
#jodhpur पानी कैम्पर चोर, देखा है कही ऐसा वीडियो pic.twitter.com/AYqDWm0uQ4
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) May 28, 2024
विशेषकर सरदारपुरा में दुकानों के बाहर रखे कैंपर चुराने की घटनाएं बढ़ने से व्यापारियों में रोष है। पानी चोरी करते अज्ञात सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हुए हैं, लेकिन वे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
सोमवार सुबह सरदारपुरा स्थित फैशन की एक नामक दुकान के बाहर से अज्ञात चोर पानी के दो कैम्पर चुरा ले गए। सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ का कहना है कि चोर आए दिन सरदारपुरा में चोरियां करते नजर आ रहे है। बाजार में सीसीटीवी कैमरें लगे है, बावजूद चोर पानी के कैम्पर धड़ल्ले के साथ चुरा ले जा रहे हैं।
राजस्थान में फलोदी शहर सबसे गर्म
तापमान की बात करें तो सोमवार को फलौदी राज्य में सबसे गर्म था, जहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस था। ये सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। इसके बाद जयपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 0.8 डिग्री अधिक था।
वहीं कोटा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।
किस शहर में कितना पहुंचा तापमान?
राज्य के लगभग सभी शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. अजमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा (47.4), भरतपुर (48.2), अलवर (46.2), पिलानी (48.5), चित्तौड़गढ़ (47), बाड़मेर (49.3), जैसलमेर (48.7), जोधपुर (47.4) दर्ज किया गया. बीकानेर (48.2), चूरू (48), श्री गंगानगर (48.3) और धौलपुर में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2-3 दिन जारी रहेगी भीषण गर्मी
भारत मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक आर.एस. शर्मा ने कहा कि राज्य में आज (मंगलवार) भी चढ़ते पारे से राहत नहीं मिलेगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले 2-3 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 29 मई से तापमान कम होना शुरू हो जाएगा और जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications