Rajasthan News: यह देखिए, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हाथ में जूते और धोती लिए कर गए नाला पार...लेकिन कहां ?

Rajasthan News: हाथों में जूते लेकर नाला पार करते नजर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया कर जमकर वायरल हो रहा है।लोग इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रही है। हद तो जब हुई तब कैबिनेट मंत्री अपने रिश्तेदार से यहां पहुंचे तो वहां जाकर कुर्सी पर बैठने की बजाय नीचे जमीन पर बिछी दरी पर जा बैठे।

आपको बता दें कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा के कई गांव ऐसे हैं जो आज भी आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वहीं बिजली से लेकर सड़क तक आज भी दूर-दूर तक कोई दर्शन नहीं है।

video-of-cabinet-minister-babulal-kharadi-seen-crossing-the-drain-with-shoes-in-his-hands-goes-viral

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने साधारण अंदाज को जाने जाते है। बुधवार को जनजातीय मंत्री खराड़ी का एक नया वीडियो सामने आया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबूलाल खराड़ी अपने हाथो में जूते लेकर पानी का नाला पार करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा का है। जहां कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त करने कोटडा के नयावास में जा रहे थे।

पगडंडी वाला रास्ता होने से मंत्री जी पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान जब रास्ते में एक नाला आया तो मंत्री खराड़ी ने बिना संकोच किए अपने पांव से जूते निकाले और उन्हें हाथों में उठा लिया और नाला पार कर लिया।

हद तो यह हुई कि जूते एक हाथ में उठाने के साथ ही दूसरे हाथ में धोती भी उठा ली और नाला पार कर लिया हालांकि इस दौरान उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और एक अन्य साथी ने भी जूते हाथों में लेकर नाला पार कर लिया।

आपको बता दें कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा के कई गांव ऐसे हैं जो आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जहां न बिजली है और न ही सड़क। जब कैबिनेट मंत्री अपने रिश्तेदार से यहां पहुंचे तो वहां जाकर कुर्सी पर बैठने की बजाय नीचे जमीन पर बिछी दरी पर जा बैठे।

इस गांव के लोगों को उम्मीद है कि शायद एक जनजाति मंत्री बनने से यहां का कुछ विकास हो सके। इससे दो दिन पहले खराड़ी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो राजीव गांधी युवा मित्र योजना को फिर से बहाल करने के लिए सीएम से बातचीत करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+