चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अपने 80 वर्षीय टीचर के घर जाकर लिया आशीर्वाद
Sainik School Chittorgarh: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी। मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गांव किठाना के रहने वाले हैं।
jagdeep dhankhar sainik school chittorgarh: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सैनिक स्कूल पहुंचे और यहां पर पढ़ाई के दौरान की अपनी 61 पुरानी यादें ताजा कीं। अपने टीचर के घर जाकर उनका भी आशीर्वाद लिया।

उपराष्ट्रपति ने छात्रावास के वो कमरे में देखे, जिनमें वे रहा करते थे। चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल स्टाफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यहां पढ़ाई के दौरान के अपने अनुभव शेयर किए। बोले कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी। स्कूल बंक करके फिल्म देखने पहुंच जाया करता था। दोस्तों के साथ ठेले पर नाश्ता भी किया करते थे।
दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव ठिकाना के रहने वाले हैं। पिछले साल 2022 में उपराष्ट्रपति बने। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। साल 1962 में अपने भाई कुलदीप धनखड़ के साथ चित्तौड़गढ़ में स्थित सैनिक स्कूल पढ़ाई की।
उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ को सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ स्टाफ ने यहां आने का न्यौता दिया था। मंगलवार को विशेष हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल पहुंचे तो प्राचार्य कर्नल सौम्यब्रत धर और उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में रुकने के बाद जगदीप धनखड़ अपने स्कूल टीचर और हाउस मास्टर रहे 86 वर्षीय एचएस राठी के घर पहुंचे। उनके घर सैनिक स्कूल से डेढ़ किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर में हैं। अपने टीचर के घर वे करीब 20 मिनट रुके।
टीचर एचएस राठी से मिलने के बाद उपराष्ट्रपति वापस सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ पहुंचे और हॉस्टल में कमरे व बेड को देखा। यहां के छात्रों से अपने अनुभव शेयर किए। सैनिक स्कूल में पौधा भी लगाया। सैनिक स्कूल में उपराष्ट्रपति ने पांचवीं कक्षा में दाखिला लिया था। सैनिक स्कूल में कुछ देर रुकने के बाद उपराष्ट्रपति उदयपुर के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications