Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'धौलपुर की महारानी से CM की कुर्सी तक', रोचक है इस सुंदर नेता की कहानी, कौन हैं पति, कितनी है Net Worth जानिए

Vasundhara Raje Birthday: आज पूरा विश्व इंटरनेशनल महिला दिवस मना रहा है। भारत में भी जगह-जगह पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज का दिन नारी शक्ति को प्रणाम करने का है। अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि आज के दिन राजस्थान की उस महारानी का भी जन्म हुआ है, जिन्होंने सियासती पिच पर बतौर महिला एक नई कहानी लिखी है।

जी हां, यहां पर बात हो रही है, बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की, जिनका आज जन्मदिन है।

Vasundhara Raje

आज उन्होंने अपने जीवन के 71 साल पूरे कर लिए और उन्होंने ने जैसलमेर (Jaisalmer) के तनोट माता मंदिर (Shri Tanot Mata Temple) में विशेष पूजा अर्चना की है। पूजा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने केक भी काटा है।

'सिंधिया खानदान की बेटी से धौलपुर की महारानी बनने तक' (Vasundhara Raje)

वसुंधरा राजे का यहां तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। सिंधिया खानदान की बेटी से धौलपुर की महारानी बनने तक का सफर तो काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा ही है लेकिन राजस्थान की दो बार सीएम बनना भी उनके लिए आसान नहीं था लेकिन वसुंधरा राजे ने हर चुनौती का ना केवल सामना किया बल्कि सफलता की नई इबादत भी लिखी है, जो कि लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत भी है।

राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक हैं वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)

आपको बता दें कि 8 मार्च 1953 को मुंबई में जन्मी वसुंधरा राजे के पिता महाराजा जीवाजीराव सिंधिया ग्वालियर रियासत के शासक थे और उनकी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया भारतीय राजनीति की प्रमुख हस्तियों में से एक थीं। वसुंधरा भले ही एक शाही खानदान से थीं लेकिन उन्होंने एक अनुशासित जीवन ही व्यतीत किया है। राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक वसुंधरा राजे का का विवाह 1972 में धौलपुर के महाराजा हेमंत सिंह हुआ था।

महाराजा हेमंत सिंह से हुआ वसुंधरा राजे का विवाह

कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि महाराजा हेमंत सिंह ने वसुंधरा को देखते ही अपनी पत्नी बनाने का फैसला किया था लेकिन इस शादी की उम्र लंबी नहीं रही और दोनों के बीच अलगाव हो गया, इस शादी से दोनों को एक पुत्र दुष्यंत सिंह है, जिसकी परवरिश वसुंधरा राजे ने ही की है और बतौर रानी उन्होंने धौलपुर को भी संभाला।

राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री का गौरव हासिल हुआ (Vasundhara Raje)

साल 1984 में वसुंधरा राजे की एंट्री बीजेपी में हुई, वो वह राजस्थान के धौलपुर से विधायक चुनी गईं, साल 2003 में उन्होंने राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इसके बाद साल 2013 में, उन्होंने फिर से सीएम की कमान संभाली और साल 2018 तक उन्होंने इस पद को सुशोभित किया।

वसुंधरा राजे 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं (Vasundhara Raje)

अपनी सुंदरता, स्टाइल और बयानों की वजह से वसुंधरा अक्सर लोगों के बीच में चर्चा बन जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। वो देश की अमीर नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पत्र के अनुसार वसुंधरा 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं और उनके पास 3 किलोग्राम से अधिक सोना था।

देश की हर महिला खूबसूरत और आजाद है: वसुंधरा राजे

वसुंधरा अक्सर अपनी साड़ियों की वजह से भी लोगों के बीच चर्चित रहती हैं। ये पहली सीएम हैं जिन्होंने साड़ी और राजस्थानी कला को प्रोत्साहित करने के लिए काफी काम किया है। साल 2006 में वसुंधरा राजे ने एक खादी फैशन शो में कैटवॉक भी किया था। जिसकी विरोधियों ने काफी आलोचना भी की थी। उस वक्त वसुंधरा ने ये कहकर सबकी बोलती बंद कर दी थी कि 'देश की हर महिला खूबसूरत और आजाद है और अपनी इच्छा से कुछ भी कर सकती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+