UPSC IES Result: राजस्थान में दुकानदार का बेटा निश्चल मित्तल बना Topper, अब छोड़ेंगे 25 लाख की नौकरी
Nischal Mittal AIR 1 in UPSC IES Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें राजस्थान के निश्चल मित्तल ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है।
यूपीएससी आईईएस 2024 टॉपर निश्चल मित्तल राजस्थान के बयाना का रहने वाला है। पिता शशि मित्तल बयाना में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। मां कुसुम हाउसवाइफ हैं। यूपीएससी की तैयारी के लिए निश्चल मित्तल ने 25 लाख की नौकरी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें- Deepak Singh: कांस्टेबल दीपक सिंह के SDM बनने की स्टोरी, UPPCS में इस ट्रिक से पाई 20वीं रैंक
जानकारी के अनुसार निश्चल मित्तल ने दसवीं तक की पढ़ाई बयाना के स्कूल से की। साल 2020 में जयपुर से बीएससी की डिग्री हासिल की। 2022 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पीजी की। नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया।
पहले यूपीएससी की आईईएस में टॉपर और अगले ही दिन आरबीआई में मैनेजर बनने पर निश्चल मित्तल के परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई उनके घर बधाई देने पहुंच रहा है। निश्चल मित्तल ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।
यह भी पढ़ें- Tripti Bhatt Success Story: पहाड़ों में रहने वाली वो लड़की, जो 16 सरकारी नौकरी छोड़ बनीं IPS
आरबीआई में मैनेजर भी बना
यूं तो निश्चल मित्तल को मुंबई स्थित स्विस बैंक में 25 लाख सालाना पैकेज की जॉब मिली। वहां काम करते हुए यूपीएससी की तैयारी शुरू की। निश्चल की छोटी बहन चित्रिका के अनुसार गुरुवार को ही उसके भाई का आरबीआई में मैनेजर पद पर भी चयन हुआ, लेकिन वे आईईएस ज्वाइन करेंगे।
UPSC IES टॉपर निश्चल मित्तल ने यूं की तैयारी
मीडिया से बातचीत में निश्चल मित्तल के पिता शशि मित्तल ने बताया कि यूपीएससी की आईईएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निश्चल ने स्विस बैंक से वर्क फ्रॉम होम ले लिया था। आठ महीने तक अपने कमरे में ही रहा। वहीं, पर वर्क फ्रॉम होम किया और साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी।












Click it and Unblock the Notifications