Deepak Singh: कांस्टेबल दीपक सिंह के SDM बनने की स्टोरी, UPPCS में इस ट्रिक से पाई 20वीं रैंक
Deepak Singh Success Story: मेहनत के दम सब कुछ संभव है। यह कर दिखाया है दीपक सिंह ने, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस कांस्टेबल पद पद तैनात हैं और अब यूपी पीसीएस 2023 पास करके डिप्टी कलेक्टर यानी एसडीएम बनने वाले हैं।
दीपक सिंह किसान के बेटे हैं। साल 2018 में यूपी पुलिस के कांस्टेबल बनने के बाद भी मेहनत करनी नहीं छोड़ी। पीसीएस परीक्षा की तैयारी करता रहा। नतीजा अब हम सबके सामने है। दीपक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UP PCS) 2023 में 20वीं रैं हासिल की है।

मीडिया से बातचीत में दीपक कहते हैं कि उनके पिता अशोक कुमार किसान हैं। मां कृष्णा हाउसवाइफ हैं। शुरुआती शिक्षा बाराबंकी में हुई था। लखनऊ यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। दीपक व उसके परिवार का सपना था कि वह अफसर बने। इसलिए कांस्टेबल में चयन होने के बाद भी तैयारी जारी रखी। किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए जरूरी है लगातार मेहनत करते रहना।
बता दें कि UPPSC ने प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया आठ माह 9 दिन में पूर्ण कर ली। 167 चयनित अभ्यर्थियों में 84 महिलाएं हैं, जो लगभग 33.46% है। पीसीएस परीक्षा 2023 में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 5, 65,459 थे। इनमें से प्रारम्भिक परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों की संख्या 3,45,022 व मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए अभ्यर्थी 4047 और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी 251 हैं।
बता दें कि सफल अभ्यर्थियों में पुरुष 167 व महिला 84 हैं। कुल चयनित अभ्यर्थियों में ओबीसी से 77, एससी से 55 व एसटी से 02 हैं। टॉप 10 अभ्यर्थियों में पुरुष 08 व महिला 02 हैं।
सिद्धार्थ गुप्ता बने टॉपर
देवबंद सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने UPPCS 2023 टॉप की है। प्रयागराज के बेली कॉलोनी के रहने वाले प्रेम शंकर पांडेय ने दूसरा और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरव्यू 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच आयोजित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications