Kota News: कोटा से यूपी की NEET कोचिंग कर रही छात्रा लापता,बदहवास परिजन कर रहे तलाश
Kota News: राजस्थान के कोटा से यूपी की NEET कोचिंग कर रही छात्रा लापता हो गई है। 21 अप्रैल को टेस्ट देने निकली छात्रा वापस पीजी नहीं पहुंची। अनंतपुरा पुलिस थाने में 23 अप्रैल को गुमशुदगी भी दर्ज हो चुकी है। गुमशुदा छात्रा को तलाशने में परिजन बदहवास हो गए है।
राजस्थान के कोटा शहर से एक बार फिर से बुरी खबर आ रही है। कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही छात्रा लापता हो गई है। सप्ताह भर से छात्रा के लापता होने के बाद किसी को कुछ सूचना अब तक नहीं मिल रही है।

कोटा शहर के अनंतपुरा थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कोटा पुलिस हरकत में हैं। छात्रा की तलाश की जा रही है।
मामले में जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज हुई। अनंतपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लापता छात्रा उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर की रहने वाली है।
कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। लापता छात्रा कोटा शहर के गोबरिया बावडी इलाके में संचालित पीजी में रहती थी, जो फिलहाल लापता है।
जानकारी मिली है कि 21 अप्रैल को छात्रा का टेस्ट था। सुबह टेस्ट देने के लिए गई थी, मगर उसके बाद वापस पीजी नहीं आई। उसके घर वालों ने उसे कई बार कॉल किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह घर नहीं पहुंची, तो पीजी मकान मालिक ने भी कोचिंग संस्थान में जानकारी दी।
जिसके बाद उसकी तलाश की गई। आज तक छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं चला। छात्रा की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। छात्रा पढ़ने में होशियार है और किसी तरह का प्रेशर या तनाव भी नही था।
इन सब के बावजूद कोचिंग छात्रा का इस तरह से लापता हो जाना आश्चर्यजनक लग रहा है,फिलहाल कोटा शहर की पुलिस इस केस में तकनीकी अनुसंधान भी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications