Jodhpur News: हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कर दिया उपद्रवियों का इंतजाम, जानिए मामला

Jodhpur News:राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में दो पक्षों में आपसी विवाद में उपजे तनाव के बाद अब हालात पूरी तरह से काबू में हो गए है। पुलिस और प्रशासन ने उपद्रवियों पर एक्शन भी शुरू कर दिया है।

पुलिस और प्रशासन के एक्शन के साथ ही अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आमजन से अपील के साथ उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

union-minister-gajendra-singh-appeals-in-jodhpur-violence-case-instructs-officials-to-take-action

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर संदेश लिखा है कि जोधपुर में दो गुटों के मध्य विवाद को लेकर ताजा स्थिति के बारे में लगातार अपडेट प्राप्त कर रहा हूं। जोधपुर शांति व सद्भाव का नगर है।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो को सबक सिखाने में जिला एवं पुलिस प्रशासन सक्षम है, राज्य सरकार भी हालात की निगरानी कर रही है।

आपकों बता दे कि राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में व्यापारियों का मोहल्ला में दो पक्षों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और मौके पर तनाव पूर्ण स्थित पैदा होने पर पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए।

दरअसल पिछले दो तीन दिन से नाबालिग बच्चों में विवाद हो गया था वो मामला अभी ठंडा नही हुआ कि शुक्रवार को एक धार्मिक इमारत की दीवार में गेट खोलने का मामला जुड़ गया।

हालांकि सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि धार्मिक इमारत में गेट के मामले को लेकर पूर्व में समझौता करवाने के साथ शांति हो चुकी थी।

शुक्रवार को एक बार फिर से दिवार व गेट को लेकर शाम को विवाद शुरू हो गया है, कुछ देर बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थराव शुरू कर दिया गया।

इसके साथ ही एक दो दुकान व वाहनों को जला दिया गया, जिससे मामला भड़क गया और तनाव के हालत हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां पर सब घरों में घुस गए।

पुलिस ने दमकल वाहनों को बुलाकर आग पर काबू पाया और उसके बाद पुलिस ने पत्थराव करने वाले लोगों को घरो से निकालना शुरू कर दिया।

पुलिस पत्थराव में शामिल व संदिग्ध लोगों को घरो से निकालने के लिए पहुंची तो पुलिस पर भी पत्थराव शुरू कर दिया गया। उसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई शुरू करते हुए लोगों को घरों से निकालने के साथ ही उनको को पकड़ कर थाने भेजना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह,डीसीपी ईस्ट जिनके पास वेस्ट का भी चार्ज है आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी हैडक्वार्टर शरद चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाप्ता,आरएसी,एसटीएफ की टीम दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस पर पत्थराव शुरू होने पर एसटीएफ की टीम ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

वहीं, लोगो को घरों से निकालकर पकडा गया। पुलिस ने कुछ लोगो के विरोध होने पर उनके साथ सख्ती भी दिखाई। मामला एक बार फिर से गरमा गया लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो तनाव पूर्ण शांति के हालात हो गए और लोगों ने पत्थराव बंद कर दिया।

मौके पर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली भी पहुंचे और मौके की स्थित से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया।

विधायक जोशी ने कहा कि शाम को भी विवाद हुआ था उसके बाद शांति हो गई लेकिन देर शाम को फिर से धार्मिक इमारत की दीवार से गेट को लेकर मामला बढ़ गया और पत्थराव की घटना हुई है।

प्रदेश में किशनगढ़, पाली व अब जोधपुर इस तरह की घटनाए प्रदेश की भजन लाल शर्मा की सरकार को पच्चा नहीं पा रहे हैं, यह साजिश लगती है।पुलिस को ऐसे लोग जो धार्मिक भावना को भड़का रहे है उनके खिलाफ सख्त कारवाई करनी चाहिए।

पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूरे क्षेत्र में गश्त कर तनाव पूर्ण शांति को बनाने का प्रयास किया और मौके पर तनाव पूर्ण शांति बनाई गई है।

इस पूरे मामले में कही ना कही पुलिस की लापरवाही सामने आई है क्योंकि तीन दिन से नाबालिग बच्चों को झगड़ा चल रहा था, जिसमें दोनों पक्षो की ओर से परस्पर मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन पुलिस ने कारवाई नहीं की।

ऐसे में बच्चों के झगड़े की आड़ में धार्मिक इमारत में दीवार व गेट का विवाद शुरू हो गया। धार्मिक इमारत का मामला एक बार फिर से गरमा गया और उसी का नतीजा रहा कि शाम को मौके पर पहुंची पुलिस उस विवाद को हलके में लेने की बजाय कारवाई करती तो देर रात को जो मंजर देखने को मिला वो नहीं मिलता।

फिलहाल देर रात को मौके पर तनाव पूर्ण शांति हो गई लेकिन अब देखना है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या एक्शन लेती है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एक युवक पुलिस के डर से उपर से नीचे-कूदते वक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+