Jaipur: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक स्कूल का किया उद्घाटन, जानिए बच्चों में कैसे भरी ऊर्जा ?

Rajasthan News: केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज जयपुर स्थित भवानी निकेतन सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

केंद्र सरकार ने पूरे भारत में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस क्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन सैनिक स्कूल का आज उद्घाटन किया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजधान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने इन 100 स्कूलों में से 45 स्कूल राज्य सरकारों, गैर सरकारी संगठनों और निजी स्कूलों के सहयोग से खोलने को मंजूरी दी गई। इनमें से 40 स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गयी है, और श्री भवानी निकेतन सैनिक स्कूल, जयपुर उनमें से एक है।

union-defense-minister-rajnath-singh-inaugurated-sainik-school-in-jaipur

जयपुर में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा की राजस्थान वीरों की भूमि है इस भूमि पर महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, महाराज सूरजमल और सवाई जयसिंह जैसे शौर्य और पराक्रम के अनेक प्रतिनिधि जन्मे।

अपनी मातृभूमि की रक्षा करना, और उसकी रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर देने का जो संकल्प है, वह संकल्प इस भूमि के कण-कण में बसा हुआ है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया की ये सैनिक स्कूल के विधार्थी देश प्रेम की ऐसी भावना से ओतप्रोत होंगे साथ ही उन्हें भारत की सैन्य सेवाओं में जाने के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी पी.पी.पी मॉडल की बात होती है तो पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप समझा जाता है। लेकिन अब समय बदल रहा है अब पी.पी.पी का मतलब प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप है ।

वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भूमिका सार्वजनिक क्षेत्र के मुकाबले कहीं ज्यादा है। देश की अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र की महती भूमिका है इसमे कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया की निजी और सार्वजनिक क्षेत्र एक साथ आएंगे इन नए सैनिक स्कूलों के माध्यम से हमारी भावी पीढ़ियों को सर्वोत्तम शिक्षा देंगे।

पीपीपी मोड पर स्थापित किए जा रहे 100 नए सैनिक स्कूल मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अतिरिक्त है। स्थापित होने वाले यह नए स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे।

इसके नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। वे अपने नियमित संबद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा, सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा प्रदान करेंगे।

आपकों बता दे कि सितंबर 2023 में सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय ने श्री भवानी निकेतन पब्लिक स्कूल, जयपुर में एक नए सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जयपुर को सैनिक स्कूल की सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो खुद एक सैनिक की बेटी हैं और इस पर उन्हें गर्व है। राजस्थान में बड़ी संख्या में सैनिकों के परिवार रहते हैं। यहां सैनिक स्कूल खुल जाने से ऐसे परिवारों को मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+