Rajasthan News: उदयपुर में देवराज की अंतिम यात्रा में उमड़ा शहर, छावनी में तब्दील कर ड्रोन से हुई निगरानी

Udaipur Devraj News: राजस्थान के उदयपुर में 10 वीं के छात्र देवराज की चाकू से हमले के बाद रक्षाबंधन के दिन देर शाम को मौत हो गई। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को अल सुबह ही सौंप दिया गया।

मृतक देवराज की अंतिम यात्रा में पूरा उदयपुर शहर उमड़ा, अंतिम यात्रा में लोगों ने जिहादियों को गोली मारने के नारे भी लगाए तो हत्यारों को फांसी देने की नारेबाजी भी की।

उदयपुर में 5 दिन पहले स्कूली बच्चों के बीच हुई चाकूबाजी के कारण सोमवार को घायल स्टूडेंट देवराज की मौत हो गई। उसका आज अंतिम संस्कार किया गया। बच्चे के पिता और चचेरे भाई ने उसे मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग नारेबाजी करते रहे।

udaipur-city-turned-into-a-cantonment-and-monitored-by-drones-for-student-devrajs-last-rites

अतिम यात्रा के दौरान भी पूरे रास्ते लोग नारेबाजी करते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। शहर में अब भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अंतिम संस्कार की ड्रोन से निगरानी की रखी गई। इस दौरान मोक्षधाम में भी सिविल ड्रेस में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गय।

अंतिम यात्रा के दौरान घर से लेकर पूरे मुख्य रास्ते को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और हथियारबंद जवान तैनात किए गए।

आपको बता दें कि सोमवार रात तक स्टूडेंट के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता चलती रही। तीन मांगों पर सहमति के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

इनमें 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी और एसटी-एससी एक्ट मामले में कार्रवाई की मांग शामिल है। दरअसल 16 अगस्त उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल स्टूडेंट की सोमवार रक्षाबंधन के दिन मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+