पानी के टब में डूबने से हो गई 2 साल के बच्चे की मौत, परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही चली गई जान

झुंझुनूंं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड 11 में अंटावाला कुआं पर 2 साल के मासूम की खेलने के दौरान पानी के टब में गिरने से उसकी मौत हो गई।

Two year old child drowned in water tub at udaipurwati Jhunjhunu

जानकारी के अनुसार बच्चा आंगन में खेल रहा था। इस दौरान पानी से भरे पड़े टब में बच्चा गिर गया। परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसे ढूंढा। वह टब में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

बच्चे की पानी में गिरने की सूचना से ढाणी सहित आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के टब में गिरने के बाद उसे संभालने में देरी हुई। वरना बच्चे की जान बचाई जा सकती है। क्षेत्र में यह बात चर्चा का विषय रही कि महज टब में डूबने से ही बच्चे की मौत हो गई। इन दिनों बारिश का सीजन है और उदयपुरवाटी इलाके में बदरा जमकर बरसे भी है। ऐसे में छोटे बच्चों का पानी से विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+