राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 : दो सगी बहन एक साथ बनीं सरपंच, दोनों का एक ही चुनाव चिह्न

धौलपुर। राजस्थान में शेष रही एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। सोमवार को यहां वोट डाले गए हैं। धौलपुर जिले की बाड़ी पंचायत समिति में दो सगी बहन सरपंच चुनी गई हैं। दोनों अलग-अलग पंचायतों से सरपंच बनी हैं। इससे दोनों के घर में खुशी का माहौल है।

Two real sisters become sarpanch together in Dholpur Rajasthan Panchayat Election 2020

जानकारी के अनुसार धौलपुर के बसेड़ी के दोपुरा निवासी रामकली तथा रामबेटी ने अपने ससुराल में चुनाव लड़ा और दोनों ही चुनाव जीत गई। गढ़ी खिराना पंचायत से रामबेटी और धनारो से रामकली सरपंच बनी हैं। इसमें भी रोचक मामला यह है कि दोनों बहनों का चुनाव चिह्न भी एक ही था। बिजली का बल्ब। वहीं, दोनों को मत भी लगभग बराबर ही मिले थे।

गढ़ी खिराना पंचायत से चुनाव लड़ी रामबेटी ने पांच प्रत्याशियों को पटखनी दी। वहीं, धनोरा पंचायत में रामकली ने चार प्रत्याशियों को पराजित किया है। रामबेटी को 1183 और रामकली को 1158 वोट मिले। रामबेटी ने 540 मतों व रामकली 84 मतों से जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+