2 सगे भाइयों ने एक साथ UPSC क्रैक की तो पूरा गांव DJ पर नाचा, कृष्णकांत को AIR-382 व राहुल को AIR-536
नागौर के भांवता गांव के दो सगे भाई कृष्णकांत कनवाड़िया राहुल कनवाड़िया ने एक साथ पास की यूपीएससी
नागौर, 1 जून। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 (CSE) के फाइनल नतीजों में राजस्थान के दो सगे भाइयों ने भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। दोनों का एक साथ सिविल सेवा में चयन हुआ है। इनकी कामयाबी पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। डीजे पर लोग जमकर नाचे।

गांव भांवता के दो भाइयों का यूपीएससी में कमाल
हम बात कर रहे हैं कि राजस्थान के नागौर जिले के भांवता गांव के कनवाड़िया परिवार की। यहां के हीरालाल कनवाड़िया नागौर के इंदोखा गांव की सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। इनके बड़े बेटे कृष्णकांत कनवाड़िया और छोटे बेटे राहुल कनवाड़िया ने UPSC क्रैक की है।
Recommended Video

कृष्णकांत को 382वीं और राहुल को 536वीं रैंक
बता दें कि कृष्णकांत कनवाड़िया और राहुल कनवाड़िया दोनों डॉक्टर हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कृष्णकांत को 382वीं और राहुल को 536वीं रैंक प्राप्त हुई है। कृष्णकांत ने अपने चौथे अटेम्प्ट में और राहुल ने दूसरे अटेम्प्ट में इस एग्जाम को क्लियर किया है।

कोटा से की एमबीबीएस
मीडिया से बातचीत में पिता हीरालाल कनवाड़िया ने बताया कि दोनों बेटों की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई है। दोनों ही कोटा में MBBS करके डॉक्टर बने और फिर यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चले गए।

मां अनपढ़, बेटे आईएएस
कृष्णकांत कनवाड़िया और राहुल कनवाड़िया की मां पार्वती देवी कहती हैं कि वो अनपढ़ रही। इसका उन्हें मलाल है, मगर दोनों बेटों के स्कूल की ओर बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। अब दोनों बेटे आईएएस अफसर बन गए। मेरा वर्षों पुराना ख्वाब पूरा हो गया। पार्वती की बेटी भी डॉक्टर है।












Click it and Unblock the Notifications