Encounter in Rajasthan : ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच ग्रामीणों ने दो बदमाशों को उतारा मौत के घाट

Dholpur News , धौलपुर। राजस्थान में गुरुवार सुबह बदमाशों व ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए न केवल हथियारों से लैस बदमाशों का डटकर सामना किया बल्कि दो बदमाशों को मौत के घाट भी उतार दिया।

two criminals encounter by villegres in saipau dholpur rajasthan

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब पांच बजे धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव खपरैला में चार हथियारबंद बदमाश पहुंचे। बदमाश सड़क के पास केदार कुशवाह के मकान के सामने रखी लोडिंग गाडी को ले जाने लगे, लेकिन बदमाशों की आहट होने पर केदार कुशवाह जग गया और बदमाशों के पीछे भागने लगा।

आधा दर्जन ग्रामीणों के लगी गोली

आधा दर्जन ग्रामीणों के लगी गोली

उसने आस-पास के अन्य ग्रामीणों को भी आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और बदमशों में मुड़भेड़ हो गई। बदमाशों ने ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। जिसमें आधा दर्जन ग्रामीणों को गोली के छर्रे लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। गेंहू के एक खेत में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

पुलिस ने छुड़वाया घायल बदमाशों को

पुलिस ने छुड़वाया घायल बदमाशों को

ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों और लात घूंसों से बदमाशों के साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सैपउ थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइस कर गंभीर रूप से घायल बदमाशों को अपने चंगुल में लिया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

उपचार के दौरान तोड़ा दम

दोनों को सैपऊ सीएचसी में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन दोनों बदमाशों की स्थिति अधिक बिगड़ने पर उन्हें जयपुर ले जाया गया। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं घायल ग्रामीणों का भी उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उनके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+