हथियारों के जखीरे के साथ जब दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे,देखिए खबर

rajasthan news: राजस्थान के टोंक में पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के निर्देश पर जिला स्पेशल टीम ने हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा,दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी राजर्षि राज ने हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुए बदमाशों को लेकर प्रेसवार्ता कर कार्रवाई का खुलासा किया । बदमाशों से 8 पिस्टल व 233 जिन्दा कारतूस 12 मेग्जीन बरामद कर एक बाइक की जब्त।

two-criminals-arrested-with-cache-of-weapons-in-tonk

पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को मुखबीर की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सलेह मोहम्मद ने सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया और जिला स्पेशल टीम के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

8 पिस्टल, 233 जिन्दा कारतूस, 12 मेग्जीन बरामद कर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है साथ ही इस अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में काम ली गई बाइक जब्त की हैं ।

टोंक जिले में पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आर्म्स एक्ट में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। हथियारों की इस तस्करी में और जो भी आरोपी जुड़े हुए है, उन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

एसपी राजर्षि राज ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए रात्रि कालीन गश्त को प्रभावी कर रखा हैं । उसकी प्रभावी मॉनटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी सतर्क है। अपराधियों पर नजर बनाए हुए है।

डीएसटी टीम के सदस्य कांस्टेबल मंजूर अली ने सूचना दी थी कि 2 लड़के राॅयल इन्फील्ड मोटरसाईकिल पर घूम रहे हैं, जो टोंक में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त की फिराक़ में है।

इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए ASP आदर्श चौधरी, DSP सलेह मोहम्मद के निर्देशन में सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया के नेतृत्व में सायंकालीन गश्त कर रहे ASI बाबू लाल को मय पुलिस जाप्ता व डीएसटी टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते सदर थाना क्षेत्र में कल देर शाम बाइक सवार संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इनसे पूछताछ की तो ये घबरा गए और सही जवाब नहीं दे पाए ।

फिर पास बड़े थेले को चेक किया तो उसमे दो अवैध पिस्टल, 233 जिन्दा कारतूस, दो मेग्जीन मिले। पुलिस ने उन्हे बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पहले भी अपराध कर चुके है या जुर्म की दुनिया में पहली बार पकड़े गए गए, यह सब पुलिस इनकी हिस्ट्री खंगाल रही है।

इन आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार :
एसपी ने बताया कि हथियारों के साथ लवेश उर्फ लवीश शर्मा (20) पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी आदर्शनगर देवली रोड थाना कोतवाली टोंक, अजय सैनी (21) पुत्र रामदास सैनी निवासी मोदी की चौकी टोंक थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+