'गद्दारों ने मेरे पापा को मारा, संभालूंगी करणी सेना....', सुखदेव सिंह की बेटी ने दुश्मनों को ललकारा, Video
Sukhdev Singh Gogameri daughter Urvashi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के बाद लोगों के अंदर काफी आक्रोश है, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, लोगों की मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द से अरेस्ट किया जाए। 7 दिसंबर को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गोगामेड़ी में सुखदेव का अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी जनसैलाब देखने को मिला।

इस संस्कार के ठीक पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बेटी उर्वशी ने मीडिया से बात करते हुए जो कुछ भी कहा उसे सुनकर हर किसी की कलेजा कचोट जाएगा।
'अब इतनी सुरक्षा देने का कोई फायदा नहीं हैं'
उसने कहा कि 'आज चारों ओर पुलिस ही पुलिस है लेकिन ये वो लोग तब कहां थे, जब मेरे पिता को धमकियां दी जा रही थीं, उन्हें पाकिस्तान से धमकी मिली थी, पंजाब पुलिस ने भी राजस्थान की पुलिस से इस बारे में बात की थी। मेरे पिता ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासन के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी, आज मेरे पिता चले गए तो अब इतनी सुरक्षा देने का कोई फायदा नहीं हैं।'
'कुछ गद्दारों ने मेरे पिता को गोली मारी...'
उर्वशी ने कहा कि 'कुछ गद्दारों ने मेरे पिता को गोली मारी लेकिन वो ये ना सोचे कि हम चुप बैठ जाएंगे ये डर जाएंगे। सूरमा कभी मरते नहीं , मेरे पापा अमर हो गए और मैं भी उन्हीं का खून हूं, मैं अपने परिवार के लिए हमेशा खड़ी हूं, पापा की तरह करणी सेना को संभालूंगी और सपोर्ट रहा तो राजनीति में भी आऊंगी, हमें कमजोर समझने की गलती ना करें लोग।'
गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने भी कही बड़ी बात
आपको बता दें कि उर्वशी से पहले उनकी मां और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत भी धरना देने वालों को संबोधित करते हुए कहा था कि 'भाईयो आपलोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि मेरे ऊपर क्या बीत रही है लेकिन मेरे पति और आप लोगों के भईया ने हमेशा कहा कि मैंने हर घर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को पैदा किया है इसलिए भाईयों आज इस बहन को आपसबके सहयोग की बहुत जरूरत है, जब तक आरोपियों को पकड़कर हमारे सामने नहीं ले आते। तब तक हमको यहां से हिलना नहीं है।'
5 दिसंबर को हुई थी सुखदेव सिंह की हत्या
मालूम हो कि 5 दिसंबर 2023 की दोपहर डेढ़ बजे रोहित राठौड़ और नितिन फौजी नाम के बदमाशों ने जयपुर के घर में घुसकर सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुखदेव की हत्या के विरोध में जयपुर समेत पूरे राजस्थान में राजपूत समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
7 दिसंबर को हुआ सुखदेव सिंह का दाह संस्कार
आपको बता दें कि 7 दिसंबर को गोगामेड़ी में शाम साढ़े पांच बजे सुखदेव सिंह का दाह संस्कार किया गया। उनके तीन चचेरे भाइयों ने चिता को मुखाग्नि दी। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी मकराना निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी की तलाश कर रही है। उन दोनों पर 5 लाख का ईनाम भी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications