Rajasthan: सवाईमाधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन सुल्ताना के दीदार, पर्यटकों के छुटे पसीने ?
Tiger In Ranthambore National Park News: राजस्थान की टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर और देश के सबसे चर्चित रणथम्भौर नेशनल पार्क के पर्यटकों के लिए सुचारू होने के बाद हैैरत करने वाले वीडियो सामने आ रहे है।
Recommended Video
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में जंगल भ्रमण कर टाइगर की एक झलक देखने के लिए मशक्कत करने वाले पर्यटकों की खुशी का आज सुबह सवेरे उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब गणेश धाम से एंट्री करने के दौरान ही टाइगर के दीदार हो गए।
रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग के समीप ही एंट्री गेट पर टाइगर के दीदार पर्यटकों को हो गए । बाघिन सुल्ताना की चहल कदमी सुबह सवेरे मुख्य सड़क के नजदीक ही पर्यटकों को देखने को मिली।

इस दौरान मुख्य सड़क के नजदीक ही पर्यटक वाहनों की कतारे लग गई और टाइगर साइटिंग का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही बाघिन सुल्ताना की चहल कदमी की तस्वीरें अपने केमरे में कैद की।
दरअसल रणथम्भौर के जोन नम्बर पांच से एक टाइगर निकलकर सिंह द्वार के करीब आ गया। यहां सिंहद्वार के आस पास टाइगर ने त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर चहलकदमी की।
बाघिन सुल्ताना के दीदार ने छुड़ाए पसीने pic.twitter.com/1Uq8mOdr5g
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 9, 2024
इस दौरान जंगल भ्रमण पर जा रहे पर्यटकों एंव त्रिनेत्र गणेश मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालु भी टाइगर के दीरार करने के लिए सड़क पर रूक गए। जिससे कुछ देर के लिए यहां वाहनों की भीड़ भी लग गई।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पर्यटकों एंव श्रद्धालु को टाइगर के आसपास के दूर किया। कुछ ही देर में टाइगर मुख्य सड़क से हट गया औऱ सड़क किनारे चहलकदमी करने लगा।
यहां इस दौरान टाइगर का मूवमेंट करीब 15-20 मिनट तक बना रहे। जिसके बाद टाइगर ने फिर से जोन नम्बर पांच का रूख किया। इस पूरे वाकया को यहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं एंव पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications