Jhunjhunu Accident : चूरू के गांव में एक साथ पहुंचे 3 युवकों के शव, कोई नहीं रोक सका आंसू
झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंड्रेला थाना इलाके में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक चूरू के जिले के राजगढ़ थाना इलाके के गांव बुधावास के रहने वाले थे। तीनों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त गांव बुधावास राजगढ़ निवासी बसेसर, पकंज बामील और बाबूलाल के रूप में हुई है। पंकज अपनी मोटरसाइकिल पर बसेसर के साथ झुंझुनूं से अपने गांव बुधावास जा रहा था। इनका दोस्त बाबूलाल बेनीवाल इन दिनों अपने ननीहाल झुंझुूनूं के हनुमन्तपुरा आया हुआ था। इनकी मोबाइल पर बातचीत हुई तो बाबूलाल ने उनसे साथ ले चलने को कहा था। इस पर तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर बुधावास के लिए रवाना हो गए।
रास्ते में मंड्रेला थाना इलाके में सागर की ढाणी के पास कार में मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव मंड्रेला सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाए और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। उधर, चालक हादसे के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मंड्रेला पुलिस थाने में मृतक पकंज के चचेरे भाई राजेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications