अलवर 'रेप' केस मामले में नया मोड़, मंत्री प्रताप खाचरियावास ने दी बड़ी जानकारी
अलवर, 22 जनवरी। राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर लड़की के साथ कथित रेप केस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि 'बलात्कार' का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में एक एक्सीडेंट के एंगल से भी जांच करेगी। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसे दंडित किया जाए।

गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर में घायल अवस्था में मिली एक मूक-बधिर लड़की के साथ कथित रेप की बात ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। हालांकि पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही कह दिया था कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी लड़के के साथ रेप के दावों को खारिज किया है, उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर, पुलिस और सीबीआई इस मामले में अब आगे निर्णय लेंगे।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सख्त चुनाव आयोग, रैलियां-रोड शो पर प्रतिबंध रहेगा जारी-सूत्र
वहीं, अलवर पुलिस ने भी अब एक्सीडेंट के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब सीबीआई भी जांच कर रही है, पिछले सप्ताह प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य सरकार लड़की के परिवार की इच्छानुसार इस मामले की जांच शहर के बाहर की पुलिस, अपराध शाखा, एसओजी या सीबीआई से कराने को तैयार है। वहीं, बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल इस मामले पर गंदी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की का रेप न होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी उसे गैंग रेप पीड़िता बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications