Rajasthan News: विधानसभा के सदन में उठा महिलाओं के साथ पुरूषों को सिलेंडर देने मुद्दा, लगे ठहाके

Rajasthan News: राजस्थान की विधानसभा के सदन में लगातार हंगामा और हंगामा उसके साथ तीखी बयानबाजी ही देखने को मिली है। लेकिन जो कुछ आज सदन में हुआ उसकी तस्वीरे पूरे राजस्थान ने देखी।

यह तस्वीरे उस समय सामने आई जब विधानसभा के सदन में भाजपा के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना योजनान्तर्गत पुरुष मुखिया परिवारों को गैस कनेक्शन देने का ही सवाल मंत्री से पूछ लिया। फिर क्या था सदन में जमकर ठहाके लगने लगे।

विधानसभा की प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पुरुष मुख्य परिवारों को गैस कनेक्शन की सुविधा को लेकर बीजेपी के विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रश्न किया।

the-issue-of-giving-cylinders-to-men-along-with-women-was-raised-in-the-assembly-there-was-laughter

प्रश्न के जवाब में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि अभी कनेक्शन महिला को ही दिया जाता है। इसके बाद विधायक कृपलानी ने पूरक सवाल करते हुए कहा कि पुरुष मुखिया को क्या सरकार मंशा रखती है या नहीं रखती है गैस कनेक्शन के लिए ?

मंत्री का जवाब देते कहा कि यह केंद्र के नियम केंद्र के हैं आप तीन बार केंद्र में जाकर आ चुके हैं। कृपलानी ने कहा कि जिनकी शादी नहीं हुई और गरीब तबके में आते हैं क्या उन पुरुषों को कनेक्शन देने की मंशा सरकार रखती है या नहीं ? मंत्री ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अगर कोई नियम बनते हैं तो निश्चित तौर पर इस पर अमल किया जाएगा।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान किसान सम्मान निधि को लेकर भी कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने सवाल पूछा कि क्या यह सही है कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 12000/- रुपये करने की घोषणा की गई थी ? यदि हां, तो वर्तमान में कितनी सहायता राशि दी जा रही है ? विवरण सदन की मेज पर रखें।

इस पर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसान सम्मन निधि में बढ़ोतरी की है और संकल्प पत्र में जो 12000 करने का वादा किया है, उसे भी सरकार देगी। इस पर मनीष यादव ने पूछा कि कब तक करेगी सरकार ?

मंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र में जो बातें कही गई, सरकार सभी को पूरा करेगी। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली खड़े हुए और कहा कि बजट घोषणा प्रतिवर्ष देने की थी, कब से आप किसानों को देंगे ? सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे करेगी।

इसके अलावा सीकर आगार द्वारा बंद मार्गों पर बसों के पुन संचालक को लेकर विधायक गोवर्धन वर्मा के प्रश्न पर परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जवाब दिया कि 5 बस बंद हुई।

पूरक सवाल में गोवर्धन वर्मा ने पूछा कि सीकर शाहपुरा डीडवाना वाली बस को दोबारा शुरू किया जाए , दांतारामगढ़ की बस बंद हुई है, क्या उसको भी चालू करेंगे ? 2 बस महत्वपूर्ण रूप से बंद हुई है ? दो पुरानी और दो नई बसें चालू करना जरूरी है।

इस पर मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जवाब दिया कि अगर यात्री भार मिलेगा तो निश्चित तौर पर इन रूटो पर रोडवेज की बसें लगाई जाएगी।

वहीं विधानसभा में ERCP योजना का पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का मामला भी उठा. भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत ने प्रश्नकाल के दौरान ERCP के सवाल पर कहा कि जब इंदिरा गांधी नहर का नाम रखा जा सकता है,

यह योजना भी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई तो उनके नाम पर क्यों नहीं रखा जाएं ? इसके बाद सदन में ठहाके लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+