Suwalal Pahadia: कौन है ये अफसर सुवालाल पहाड़िया, जो राजस्‍थान एसीबी जांच में निकला करोड़पति

Suwalal Pahadia SWD: राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की जांच में एक असफर के पास अथाह संपत्ति मिली है। अफसर का नाम सुवालाल पहाड़िया है, जो राजस्‍थान समाज कल्‍याण विभाग में संयुक्‍त निदेशक पद पर कार्यरत है। एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छह ठिकानों पर छापे मारे हैं।

Suwalal Pahadia SWD

आय से संपत्ति की शिकायत मिलने पर राजस्‍थान एसीबी ने जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु, जांच अधिकारी सुरेश स्वामी, एसीबी के डीएसपी नीरज गुरनानी, डीएसपी अभिषेक पारीक, इंस्पेक्टर मूलचंद और रघुवीर शरण की टीम बनाई। इन अफसरों की टीमों ने जयपुर समेत कई ठिकानों पर छापे मारे।

राजस्‍थान एसीबी की FIR के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार समाज कल्‍याण विभाग में संयुक्‍त निदेशक सुवालाल पहाड़िया ने अपनी पत्नी एवं रिश्तेदारों के नाम से अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित की है। शिकायत मिली थी कि अफसर की संपत्तियां उसकी वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक है।

एसीबी की जांच में आरोपी ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 36 रेजिडेंशियल एवं एग्रीकल्चर प्लॉट के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपयों की मानी जा रही है। आरोपी की पत्नी के नाम से एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी ली जानी शेष है।

रिश्‍वत मांगने वाले सरकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी आए दिन कार्रवाई करती है। अगर कोई रिश्वत मांगता है, या किसी भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी की शिकायत करना चाहते हैं तो आप भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 एवं WhatsApp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+