राजस्थान से पकड़ा गया आईएसआई का संदिग्ध एजेंट, पूछताछ में जुटी खुफिया एजेंसियां

बाड़मेर। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन दिनों सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। बाड़मेर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व सीमा पार से आई नकली नोट की खेप पकड़कर करीब 6 लाख 55 हजार के नकली नोट जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Suspected ISI agent caught from Barmer Rajasthan

उसी प्रकरण में आगे की कार्रवाई में तीन करोड़ की मादक पदार्थ हेरोइन पुलिस को बरामद हुई थी। उसमें कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान पूरे प्रकरण की जांच में पुलिस का साथ दे रही एटीएस की टीम को ISI एजेंट होने के इनपुट मिले थे।

उस पर मंगलवार सवेरे बॉर्डर इंटेलीजेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बाड़मेर से एक आईएसआई के सदिंग्ध एजेंट को दस्तयाब किया और अब उसे बीएसएफ, एटीएस, एसओजी तथा अन्य सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ की जा रही है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि नकली नोट एवं हेरोइन प्रकरण में पकड़े गए खंडू खान नामक आरोपी के बेटे मुस्ताक को एटीएस ने पूछताछ की थी। उसके बाद कई सुरक्षा एजेंसिया जेआईसीए में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+