Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से राजस्‍थान को कितना लाभ? जानिए आवेदन का पूरा तरीका

Suryoday Yojana Kay hai: अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना की घोषणा की, जो देश में पिछड़े वर्ग की विद्युत जरूरतों की पूरा करेगी।

पीएम सूर्योदय योजना से राजस्‍थान के भी लाखों लोग लाभान्वित होंगे। राजस्‍थान की सोलर इंडस्‍ट्री में सूर्योदय योजना के तहत 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्‍मीद है।

Pradhan Mantri Suryoday Yojana 2024

राजस्‍थान सोलर एसोसिएशन (आरएसए) ने 25 हजार करोड़ के निवेश का अनुमान लगाकर ऊर्जा सचिव आलोक गुप्‍ता से मुलाकात की है। एसोसिएशन के अध्‍यक्ष सुनील बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रूफटॉप सोलर प्रोजेक्‍ट को प्रोत्‍साहन के लिए सुझाव भी दिए।

उल्‍लेखनीय है कि सूर्योदय योजना के तहत राजस्‍थान के रिन्‍युएबल एनर्जी आधारित लघु और मध्‍यम उद्योगों को होने की उम्‍मीद की जा रही है। बंसल का कहना है कि राजस्‍थान में अभी तक केवल 1 हजार मेगावाट की क्षमता की रूफटॉप सोलर प्‍लांट लगे हैं।

सूर्योदय योजना क्या है?

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 के तहत देश के एक करोड़ से ज्‍यादा घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। 40 गीगावॉट रूफटॉप सोलर क्षमता वाली यह योजना न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग के बिजली बिल को कम करने में मदद करेगी, बल्कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को भी हासिल करेगी।

सूर्योदय योजना के पात्र लोग?

  • आवेदकों को भारत का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदकों की वार्षिक आय 1 या 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट सही-सही जमा या अपलोड करने होंगे।
  • आवेदक किसी भी सरकारी सेवा से नहीं जुड़ा होना चाहिए।

सूर्योदय योजना आवेदन के लिए जरूरी दस्‍तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • बिजली का बिल
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+