सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर्स गिरफ्तार, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
Sukhdev Singh Gogamedi Shooters Arrested: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर्स नितिन फौजी और रोहित सिंह राठौड़ को पकड़ लिया है। दोनों शूटर्स चंडीगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान पुलिस की एसआईटी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दोनों शूटर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 दिसंबर की देर रात चंडीगढ़ में शराब ठेके के पास दोनों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh: सुखदेव सिंह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, अब कौनसे गांव के 850 लड़कों की लिस्ट तैयार?












Click it and Unblock the Notifications