Sukhdev Singh: अब कौन संभालेगा सुखदेव सिंह की करणी सेना? इस दिन तय होगा गोगामेड़ी का उत्‍तराधिकारी

Sukhdev Singh Gogamedi: श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को हत्‍या हो गई। अब सवाल उठता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी वाली करणी सेना की कमान कौन संभालेगा? सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का उत्‍तराधिकारी कौन होगा?

दरअसल, सुखदेव सिंह का 7 दिसंबर 2023 को हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी में अंतिम संस्‍कार किया गया है। अब 12 दिन का शोक पूरा होने के बाद 18 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

Sukhdev Singh Gogamedi

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा में राजपूत समाज, राजनीति से जुड़े लोग और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्‍या में हिस्‍सा लेंगे। उस सभा के बाद करणी सेना की बैठक होगी, जिसमें नया चीफ चुना जा सकता है।

मीडिया से बातचीत में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के भाई श्रवण सिंह ने कहा कि 18 दिसंबर को बड़ी श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें श्री राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के नए अध्‍यक्ष के नाम पर भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Sukhdev Singh: सुखदेव सिंह हत्‍याकांड में पहली गिरफ्तारी, अब कौनसे गांव के 850 लड़कों की लिस्‍ट तैयार?

श्रवण सिंह गोगामेड़ी यह भी कहते हैं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्‍नी शीला शेखावत पहले ही कह चुकी हैं कि वे राजपूत करणी सेना की कमान संभालेंगी। वैसे तो भाभीसा की बात कोई नहीं काटेगा। फिर अंतिम फैसला श्रद्धांजलि सभा के बाद होने वाली बैठक में लिया जाएगा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के दो बेटी उर्वशी व यशस्‍वी हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या करने वाले अरेस्‍ट

उल्‍लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या करने वाले दो शूटर रोहित राठौड़ व नितिन फौजी और तीसरे आरोपी उधम को अरेस्‍ट कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के एक होटल से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+