Sukhdev Singh Gogamedi: पिलानी से पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, राजस्थान-हरियाणा में 31 जगह एनआईए
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान व हरियाणा में 31 जगहों पर दबिश दी है। एनआईए की छापेमारी में झूंझुनू के पिलानी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

अशोक मेघवल के पास एनआईए टीमों ने कई हथियार भी जब्त किए हैं। अशोक मेघवाल की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में भूमिका बताई जा रही है। इसके अलावा सुखदेव सिंह को गोली मारने के लिए शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोप में गिरफ्तार लेडी डॉन पूजा सैनी के घर पर एनआईए टीमों ने चार घंटे तक पूछताछ की। पूजा सैनी का घर टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे में है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पकड़े गए नौवें संदिग्ध मुख्य आरोपी अशोक कुमार मेघवाल की गिरफ्तारी के बाद उसके झुंझुनूं स्थित ठिकाने से बड़ी संख्या में पिस्तौल, गोला-बारूद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डीवीआर आदि सहित डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए।
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर स्थित उसके घर पर गोली मार हत्या कर दी गई थी। वारदात को हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी और मकराना निवासी रोहित राठौड़ ने अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने इनको चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। पूछताछ में अशोक मेघवाल ने 22 हथियारों की डिलीवरी कबूली है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अशोक मेघवाल गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था और बीती रात को ही झेरली गांव आया था।
National Investigation Agency (NIA) has arrested a key suspect during extensive raids across Haryana and Rajasthan in the case relating to the murder of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi. The arrest today takes the tally of arrests so far to 9, in the… https://t.co/328CKcjXXE
— ANI (@ANI) January 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications