Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी केस में नया मोड़, Sapna Soni ने FB Live में कई खुलासे
Sukhdev Singh Gogamedi Wife Kitni Hai: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुए डेढ़ महीना हो गया। खुद को उनकी तीसरी पत्नी बताने वाली सपना सोनी ने अब कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। (वीडियो नीचे)
सपना सोनी ने 18 जनवरी को फेसबुक पर लाइव आकर बताया है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है, जिसकी जयपुर के श्यामपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उस पर कार्रवाई हो रही है।

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi: 3 पत्नियों के बाद अब बेटा आया सामने, बोला-मेरी मां शकुंतला, लेकिन पिता सुखदेव गोगामेड़ी नहीं
सपना सोनी ने क्या-क्या बोला?
जयश्री राम, जय माता जी की। मैं सपना सुखदेव सिंह गोगामेड़ी। जैसा कि आप सबको पता है कि आज सुबह से मुझे धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोगों ने कमेंट भी किया था मुझे कि तुझे धमकियां मिल रही हैं तो एफआईआर दर्ज करवाओ। एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। उस पर कार्रवाई भी हो रही है।
जान से मारने की धमकी देने वाले का फोन ट्रेसिंग पर है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। किसी के बोलने से अब कुछ नहीं होने वाला। कल शाम को मैंने सर्व समाज के सामने आराम से बात रखी थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन आज सुबह नौ बजे से मुझे धमकियां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Sukhdev Singh Gogamedi: कौन थे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चीफ सुखदेव सिंह? जिन्हें बदमाशों ने मारी गोली

आप लोग एक मिनट में ही मुझे बोल देते हो कि तुम राजपूत समाज के लिए ऐसे वैसे बोल देती हो। राजपूत समाज के ही व्यक्ति (सुखदेव सिंह गोगामेड़ी) के साथ मैं 11 साल इसी घर में रही हूं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत नहीं था क्या?
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय नहीं दिला सकते हो तो मुझे जान से मारने की धमकी क्यों दे रहे हो। मेरे बारे में गलत कमेंट क्यों कर रहे हो। आप लोगों ने एक आदमी के शव का तमाशा बना दिया। लाश पर मुआवजा ले लिया। पैसे खा लिया।

कटार, घोड़ीवारा, श्रवण सिंह को मेरे बोलने से तकलीफ हो रही है। मुझे मुआवजा नहीं चाहिए। जिनको मुआवजा मिला वो चुप बैठ गए। जहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बैठकर आप लोगों के लिए बोलता था। वहीं बैठकर आज मैं सपना सोनी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बोल रही हूं। मुझे मेरी मौत दिख रही है। प्रशासन को बता चुकी हूं। 6 मार्च को राजस्थान विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कॉल करने वाला बोला-मैंने मारा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को
सपना सोनी ने एफबी वीडियो में बताया कि उसके पास धमकी भरा कॉल आने पर उसने जयपुर के श्यामनगर पुलिस थाने में शिकायत की। मोबाइल फोन भी जमा करवाया। खुद एसएचओ ने धमकी देने वाले को कॉल किया तो उसने कहा कि वह सपना सोनी की हत्या कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी उसी ने मरवाया था।

सपना सोनी ने कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की
सपना सोनी फेसबुक पर कॉल रिकॉर्डिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉल करने वाला सपना सोनी
को स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दे रहा है। सपना ने कॉल की वीडियो रिकॉर्डिंग की है, जिसे उसने फेसबुक पर शेयर कर दी।
5 दिसंबर 2023 को हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में उनके घर में घुसकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी व मकराना रोहित राठौड़ ने गोली मार दी थी, जिससे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत हो गई थी। उसके बाद सुखदेव सिंह की तीन पत्नियों की जानकारी सामने आई। पहली हरियाणा के शकुंतला, दूसरी शीला शेखावत और तीसरी सपना सोनी।












Click it and Unblock the Notifications