Richest Candidate: ये हैं सबसे अमीर प्रत्‍याशी, 140 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद क्‍यों लेट गए थे कीचड़ में

Sukhbir Singh Jaunpuria Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में राजस्‍थान की 25 सीटों पर कुल 266 प्रत्‍याशी हैं। इनके भाग्‍य का फैसला 19 अप्रैल व 26 अप्रैल को मतदान से होगा।

राजस्‍थान में सबसे अमीर प्रत्‍याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया हैं, जो टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से मौजूदा सांसद रहते हुए इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Sukhbir Singh Jaunpuria Richest Candidate

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर तीन अरबपति उम्‍मीदवार हैं। 39 प्रत्‍याशी करोड़पति व 8 प्रत्‍याशी लखपति हैं। सबसे अमीर प्रत्‍याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पास कुल संपत्ति 140 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की है।

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार भाव: राजस्‍थान में मोदी के इन 4 मंत्रियों में से कौन हार रहा लोकसभा चुनाव 2024?

टॉप अमीर प्रत्‍याशी राजस्‍थान

  • टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्‍याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया की संपत्ति- 141.5 करोड़ रुपए
  • चित्‍तौड़गढ़ से कांग्रेस प्रत्‍याशी उदयलाल आंजना की संपत्ति 122.30 करोड़ रुपए
  • नागौर से भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. ज्‍योति मिर्धा की संपत्ति 102.60 करोड़ रुपए
  • जोधपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी करण सिंह की संपत्ति 70.12 करोड़ रुपए
  • झालावाड़-बूंदी से कांग्रेस उम्‍मीदवार उर्मिला जैन भाया की संपत्ति 54.53 करोड़ रुपए

कीचड़ में क्‍यों लौटे सुखबीर सिंह जौनपुरिया?

कोरोना महामारी के दौरान सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कीचड़ में नहाते व शंख बजाते नजर आए थे।

दरअसल, सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना काल में यह संक्रमित हो गए थे। तब दिल्‍ली स्थित अपने फॉर्म हाउस पर कीचड़ में लेटकर कोरोना से बचने के नुस्‍खे बता रहे थे।

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा चुनाव 2024

टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे सुखबीर सिंह जौनापुरिया का मुकाबला इस बार कांग्रेस के देवली उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीणा से होगा।

हरियाणा के रहने वाले सुखबीर जौनापुरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी अज़हरुद्दीन और नमोनारायण मीना को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

सुखबीर सिंह जौनपुरिया कौन हैं?

रियल एस्टेट कारोबारी सुखबीर सिंह जौनपुरिया का जन्‍म 18 अक्टूबर 1957 को हुआ। इनके पिता सोहन लाल जौनापुरिया प्रमुख उद्यमी रहे हैं। सुखबीर सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.कॉम तक की पढ़ाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+