RPSC टॉपर की सक्सेस स्टोरी, कौन है करणी माता देशनोक का वंशज रामचंद्र दान चारण, जो 9वीं बार लगा सरकारी नौकरी
Success Story of RPSC Topper Ramchandra Dan Charan: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2023 में रामचंद्र दान चारण ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। आरपीएससी टॉपर रामचंद्र दान चारण राजस्थान के बीकानेर में करणी माता देशनोक का वंशज है। कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रामचंद्र दान चारण की नौवीं सरकारी नौकरी है। इससे पहले विभिन्न पदों पर 8 बार नौकरी हासिल की।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में कॉलेज लेक्चरर परीक्षा टॉपर रामचंद्र दान चारण ने अपनी मेहनत व कामयाबी की पूरी कहानी शेयर की। साथ यह भी बताया कि उसने बिना कोचिंग के राजस्थान में सरकारी भर्ती की सभी नौ परीक्षाएं कौनसी रणनीति से पास की? एक भी परीक्षा में फेल क्यों नहीं हुआ? 9 सरकारी नौकरी में से कौन-कौनसी जगह ज्वाइन ही नहीं किया?
यह भी पढ़ें- Success Story VIDEO: सफराज मजदूर बन गया डॉक्टर, दिन में दिहाड़ी मजदूरी, रात को जमकर पढ़ाई

करणी माता के आशीर्वाद से मिली सफलता
रामचंद्र दान चारण ने बताया कि आरपीएसी ने कॉलेज लेक्चरर परीक्षा 2023 को सोमवार को रिजल्ट जारी किया है, जिसमें उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। फिलहाल प्रथम श्रेणी शिक्षक पद पर कार्यरत रामचंद्र दान चारण ने अपनी सफलता का श्रेय माता करणी के आशीर्वाद और परिजनों व गुरुजनों को दिया है।
रामचंद्र दान ने ज्वाइन नहीं की ये नौकरी
आरपीएससी टॉपर रामचंद्र दान ने बताया कि उन्होंने सबसे पटवारी पद पर बीकानेर में ज्वाइन किया। दो माह नौकरी की। फिर छोड़ दी। ग्राम सेवक पद पर नोखा में सात माह काम किया। फरवरी 2024 से प्रथम श्रेणी शिक्षक पद पर काम कर रहा था। अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के कारण यह भी छोड़नी पड़ेगी। इस बीच शिक्षक के कई पदों पर ज्वाइन तक नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Success Story: इंडियन आर्मी ज्वाइन करके मजदूर वर्दी में पहुंचा घर तो पूरा गांव जमकर नाचा, भर आईं मां की आंखें

रामचंद्र दान चारण की 9 सरकारी नौकरी
1. पटवारी 2015- 84वीं रैंक
2. तृतीय ग्रेड 2016- 10वीं रैंक
3. वीडीओ 2016- 12वीं रैंक
4. तृतीय ग्रेड 2018- 28वीं रैंक
5. तृतीय ग्रेड 2018- 56वीं रैंक
6. द्वितीय ग्रेड 2016- प्रथम रैंक
7. प्रथम ग्रेड 2020- 156वीं रैंक
8. प्रथम ग्रेड 2022- 24वीं रैंक
9. एपीसी 2023 - प्रथम रैंक
रामचंद्र दान चारण की तैयारी की रणनीति
रामचंद्र दान चारण कहते हैं किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए वे लक्ष्य हासिल करना, मेहनत करना और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की रणनीति अपनाते हैं।
1. विशिष्ट परीक्षा से संबंधित हुए आज तक के सभी प्रश्न पत्र एकत्र कर उनका विश्लेषण कर उनका गहराई स्तर जानकर उसी स्तर से तैयारी शुरू करना।
2.प्रामाणिक अध्ययन सामग्री जुटाकर खुद के नोट्स तैयार करना।
3. नियोजित समय सारणी बनाकर उसके हिसाब से स्व अध्ययन करना।
4. रोजाना नियमित रूप से 4-5 घंटे अध्ययन करना।
5. नियमित रूप से स्व मूल्यांकन भी करते रहना।
6.किसी भी टॉपिक को अंकभार के हिसाब से समय देना और कमजोर बिंदुओं पर अधिक ध्यान देना।
यह भी पढ़ें- Success Story: SSB में 16 बार की असफलता भी नहीं तोड़ सकी अभिनंदव यादव का हौसला, फिर पास कर डाली UPSC

रामचंद्र दान चारण का परिवार
आरपीएसी कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2023 के टॉपर रामचंद्र दान चारण के पिता शंकर दान चारण किसान थे। माता संपत देवी हाउसवाइफ हैं। रामचंद्र की शादी साल 2021 में चूरू के पास की रहने वाली मनीषा चारण से हुई है। भाई का नाम सवाई दान चारण, अर्जुन दान चारण, गिरधारी दान चारण व बहन निक्कू कंवर हैं।












Click it and Unblock the Notifications